नेपाल में (सैर) घूमने की जगह, खर्चा और ट्रैवलिंग पर जाने का समय | Places to visit in Nepal

 Govind Soni
0

 

Nepal Main Ghumne Ke sthaan: नेपाल दुनिया का खूबसूरत एवं छोटा सा देश है जो हिमालय की गोद में स्थित है। नेपाल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जो अभी तक किसी का भी गुलाम नहीं रहा है।

Places-to-visit-in-Nepal


 नेपाली हिमालय की पहाड़ियों में स्थित, हरा भरा सुंदर एवं आकर्षक देश है। इस देश के अंदर पहाड़ों एवं पर्वतों की भारी श्रृंखलाए मौजूद है। नेपाल की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी बहुत ही प्रसिद्ध है, दुनिया के अंदर।


आज हम इस लेख के अंदर नेपाल के अंदर यात्रा करने के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे:

नेपाल के मुख्य पर्यटन स्थल कौन से हैं?

नेपाल की यात्रा किस समय पर करनी चाहिए?

नेपाल के स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजन क्या-क्या है?

नेपाल के अंदर ठहरने की व्यवस्था कैसी है?

नेपाल की यात्रा किस प्रकार की जाए एवं नेपाल कैसे पहुंच जाए?

नेपाल घूमने का खर्चा?


नेपाल में सैर (घूमने) करने की जगहे Places to visit in Nepal

नेपाल के बारे में दिलचस्प (रोचक) तथ्य

नेपाल से संबंधित आज हम आपको ऐसे दिलचस्प एवं रोचक तथ्य बताते हैं जिसकी वजह से आपको नेपाल की यात्रा का और भी आनंद एवं मजा आएगा

  • नेपाल कभी भी किसी का गुलाम नहीं रहा, इसीलिए यहां पर आजादी का पर्व नहीं मनाया जाता है।
  • नेपाल के अंदर हिंदुओं की संख्या बहुत ही ज्यादा है। इसीलिए इसे दुनिया का एकमात्र हिंदू राष्ट्र के रूप में जाना जाता है।
  • नेपाल के लोग भी नमस्ते करते हैं, एवं जिस प्रकार भारत के लोग अभिवादन करते हैं, उसी प्रकार वह भी दोनों हाथ जोड़कर, आने वाले मेहमानों का अभिवादन करते हैं।
  • काठमांडू दुनिया का सबसे प्रसिद्ध सांस्कृतिक संग्रहालय है, जिससे 1979 में वर्ल्ड हेरिटेज का दर्जा दे दिया गया था।

नेपाल के प्रसिद्ध लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Famous popular tourist places of Nepal in Hindi)

नेपाल देश पूरा घूमने के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। और यहां पर एक से बढ़कर एक विभिन्न प्रकार के पर्यटन स्थल हैं। इसीलिए आज हम इस लेख के अंदर, नेपाल के कुछ खास मोस्ट प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे।

नगरकोट

नगरकोट एक खूबसूरत मंदिर है जो काठमांडू से लगभग 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नगरकोट स्थान बागमती नदी के तट पर स्थित है। इस जगह से आप हिमालय की खूबसूरत पहाड़ियां और वन क्षेत्र को देख सकते हैं।
यह एक छोटा सा गांव है, जो प्रकृति की गोद में बसा हुआ है, इसका जिला भक्तपुर है। 

पशुपतिनाथ मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव का है, जहां पर पांच मुखी शिव भगवान की मूर्ति लगी हुई है। इस मंदिर के अंदर चार द्वार हैं, जिसका जो मुख्य द्वार है, उसके अंदर से सिर्फ हिंदू धर्म के लोग ही जा सकते हैं। यह मंदिर विश्व प्रसिद्ध है और बहुत ही पुराना भगवान शिव का धाम है। यहां पर आने वाले लोगों को बहुत ही शांति एवम् सुकून का अनुभव होता है।

स्वायंभुनाथ (मंकी मंदिर)

काठमांडू से 3 किलोमीटर की दूरी पर पहाड़ी पर यह मंदिर स्थित है। स्वयंभू नाथ मंदिर के अंदर बंदरों की संख्या बहुत ज्यादा तादात में है। इसीलिए इसका दूसरा नाम मंकी मंदिर भी है। इस मंदिर की बनावट एकदम सुंदर तरीके से हैं, और नेपाल आने वाले पर्यटक इस मंदिर को देखने जरूर आते हैं।

चितवन नेशनल पार्क

यह एशिया का सबसे खूबसूरत अभ्यारण है। इस अभ्यारण के अंदर हमें विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिलते हैं जैसे एक सींग वाले गैंडों, बंगाल बाघ ऐसी कई प्रकार की विभिन्न लुप्त होने वाली जातियों के जीव जंतु देखने को मिलते हैं। इस अभ्यारण को देखने के लिए जीप सफारी, हाथी एवम् जंगल ट्रेक आदि द्वारा भी आप देख सकते हैं। 

भरतपुर

यह शहर एकदम शांति और सुकून देने वाला है। यहां पर भीड़ भाड़ बिल्कुल ही ना के बराबर है। यहां पर दरबार स्क्वायर जो 15वीं शताब्दी की स्थापना का है, बहुत ही आकर्षक एवं प्रसिद्ध है।

लुंबिनी पर्यटन

यह हिमालय की गोद में बसा हुआ खूबसूरत स्थान है। इस स्थान पर गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। लुंबिनी के अंदर सम्राट अशोक के विभिन्न स्मारक एवं यहां का प्रसिद्ध मंदिर माता माया का भी है। यह लुंबिनी विश्व धरोहर की यूनेस्को के अंदर लिस्टेड है और यहां के बौद्ध स्तूप एवं मठ बहुत ही आकर्षक शैली के बने हुए हैं। यहां पर कुछ लोग लुंबिनी शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए भी आते हैं। 

वराह क्षेत्र

यह स्थल कोका एवं सप्त कोशी नदियों के संगम तट पर मौजूद है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस स्थल पर भगवान विष्णु के अवतार माने जाने वाले वराह ने हिरण्य कश्यप का वध किया था। इसी कारण यहां पर लोग अवश्य आते हैं। 

चांगुनारायण मंदिर

यह मंदिर नेपाल का सबसे पुराना एवं प्रसिद्ध मंदिर है। यह हम बहुत ही पुराना मंदिर है और इसका पुनर निर्माण के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी 17वीं सदी की मिलती है। यह भगवान विष्णु का मंदिर है। इसके अंदर विष्णु भगवान की मूर्ति के साथ शेषनाग की मूर्तियां देखने को मिलती हैं। 

काठमांडू

यह नेपाल की राजधानी है काठमांडू एक बहुत प्रसिद्ध शहर है। यहां पर संस्कृति एवं धार्मिक विरासत देखने को मिलती है। यहां हेरिटेज स्मारक बहुत है। काठमांडू अपने ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी है। यहां पर मंदिरों मठों एवं स्तूप के साथ-साथ, प्रकृति द्वारा प्रदत्त हरा भरा एवं शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है।

जनकपुर

जनकपुर नेपाल का खास एवं प्रसिद्ध शहर है यह सीता माता की जन्मस्थली है। और मर्यादा पुरुषोत्तम राम का विवाह भी इसी स्थान पर हुआ था। जनकपुर के अंदर बहुत सारे तालाब है और यहां का हरा भरा प्राकृतिक वातावरण, आने वाले पर्यटकों के मन को, शांति एवं सुकून प्रदान करता है। यहां के मंदिरों की वास्तुकला एवं धार्मिक उत्सव लोगों को आकर्षित करते हैं।

नेपाल के प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन (Places to visit in Nepal)

दाल भाटी

दाल भाटी को नेपाल का मुख्य भोजन माना गया है। इसके अंदर चावल के साथ दाल का सूप होता है। उसके साथ-साथ यह मीट वगैरा और भी खाते हैं।

मोमोज

मोमोज नेपाल का बहुत ही प्रसिद्ध व्यंजन है, जो एक स्ट्रीट फूड भी है। यह एक पकौड़ी टाइप का होता है, जिसके अंदर सफेद आटा एवं चिकन या फिर वेजिटेबल का स्टफिंग किया जाता है। 

थुपका

थुपका के अंदर मीट, सब्जियां एवं सुप होता है। 
यह सर्दियों में खाया जाने वाला प्रसिद्ध व्यंजन है। इसको विशेष तौर पर मोमोज के साथ भी खाया जाता है।

योमारी

यह व्यंजन नेपाल के अंदर उत्सव के मौके पर बनाया जाता है। इसको बनाने में चावल के आटे के साथ नारियल, तिल, गुड़ आदि का प्रयोग किया जाता है। यह व्यंजन विशेष तौर पर पुन्ही के त्योहार पर बनाते हैं। 

ढिंढो या ढांडो थाली

इसको बनाने के लिए अनाज के आटे को उबालकर बनाया जाता है एक तरह का दलिया टाइप का होता है। इसको मक्खन, दही एवं सब्जी के साथ खाया जाता है। यह नेपाल के ग्रामीण इलाकों का प्रसिद्ध व्यंजन है। 


नेपाल में ठहरने की व्यवस्था

नेपाल के अंदर रुकने के लिए आपको होटल, गेस्ट हाउस वगैरा बहुत सारे ऑप्शन है। यहां पर आपके घरों के अंदर रेंट में कमरा मिल जाते हैं। जहां पर आपको अच्छी व्यवस्था भी मिलती है। 

नेपाल की सैर (घूमने) के लिए उपयुक्त समय (Best time to visit Nepal)

नेपाल के अंदर बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो आपको सर्दियों के मौसम में यात्रा करनी चाहिए। सर्दियों के मौसम में नेपाल के अंदर स्नोफॉल होती है एवं तापमान भी बिल्कुल कम रहता है। इसीलिए आप वहां के मौसम का आनंद ले सकते हैं।

 इसके साथ गर्मियों के मौसम में वहां पर थोड़ी बहुत गर्मी भी पड़ती है। लेकिन घूमने के लिए गर्मियों का मौसम भी बहुत ही उपयुक्त है।

 अगर आप बारिश के मौसम में यात्रा करते हैं, तो नेपाल के अंदर बहुत बारिश होती है और बारिश के मौसम में भी यात्रा करने का मजा बहुत आता है, और आप बड़ा सुहाना मौसम और हरे भरे पहाड़ बहुत कुछ देखने को मिलते हैं।

नेपाल कैसे जाए?

सिरसिया नामक जगह नेपाल में स्थित है। वहीं भारत की रेल से जुड़ी हुई है। आप भारत से सिरसिया नामक जगह पर पहले जाना होगा, रेल यात्रा करते वक्त।

सड़क मार्ग द्वारा आप नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। भारत एक ऐसा देश है, जिसकी नेपाल के साथ सड़क मार्ग खुला है। आप दिल्ली से, लखनऊ से, पटना से सीधी बस के द्वारा नेपाल की यात्रा कर सकते हैं। 

हवाई मार्ग से यात्रा करना चाहते हैं, तो भारत के इंटरनेशनल हवाई अड्डे से आप काठमांडू की डायरेक्ट फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। भारत के दिल्ली से, लखनऊ से, पटना से हवाई सुविधा उपलब्ध है। 

नेपाल की सैर कैसे करें?

नेपाली खूबसूरत एवं हिमालय की गोद में बसा हुआ हरा भरा देश है। नेपाल को देखने के लिए देश एवं विदेश से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। आप जिस जगह पर ठहरे है या फिर होटल या गेस्ट हाउस। उनके माध्यम से आप टैक्सी बुक कर सकते हैं या फिर टूरिस्ट गाइड का हेल्प ले सकते हैं, जिनके माध्यम से आप नेपाल घूम सकते हैं। 


Frequently Asked Questions

Q: महात्मा बुद्ध का जन्म स्थान कहाँ हैं?
 A: लुंबिनी, नेपाल में ।

Q: नेपाल का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व क्या है? 
A: महाशिवरात्रि

Q: नेपाल का राष्ट्रीय भोजन क्या है?

A: दाल भाटी













Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !