आगरा में सैर (घूमने) की जगह, और जाने का मौसम | Places to visit in Agra

 Govind Soni
0

 Agra me ghumane ke sthaan:

आगरा सात अजूबों में से एक अजूबा, ताजमहल आगरा में स्थित है। विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर देश-विदेश से लाखों पर्यटक प्रति वर्ष आते हैं।


Places-visit-agra


ताजमहल के अलावा यहां पर कई स्मारक और बड़े-बड़े उद्यान भी देखने लायक है। आगरा की बात की जाए, तो यहां की लोकल संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा, खानपान एवं रीति रिवाज देशी विदेशी पर्यटकों को काफी भाते हैं।


अगर आप आगरा की यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप सही पोस्ट पर आए हैं। आज हम इस लेख के अंदर आपको आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल, वहां पर ठहरने की व्यवस्था, खान-पान एवं यातायात के साधन आदि के बारे में, आपके संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। आप इस पोस्ट को पूरा पढ़े:


आगरा में सैर (घूमने) करने की जगह (Places to visite in Agra)

आगरा के बारे में दिलचस्प तथ्य

आगरा शहर की बात करें यह यमुना नदी के तट पर स्थित है।

आगरा के अंदर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल स्थित है।

आगरा के अंदर कई प्रसिद्ध स्मारक एवं किले भी है।


आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous tourist places of Agra in Hindi)

ताजमहल

आगरा का ताजमहल विश्व प्रसिद्ध धरोहर है, जो दुनिया के सात अजूबों में शामिल है। मुगल शासक शाहजहां ने, अपनी बेगम मुमताज की याद में इसका निर्माण 1553 ईस्वी में किया था। इसे प्यार की निशानी भी माना जाता है।


ताजमहल को बनाने में सफेद संगमरमर के पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। ताज महल यमुना नदी के तट पर स्थित है और इसके चारों ओर हरे-भरे बगीचे हैं।


फतेहपुर सिकरी

फतेहपुर सीकरी आगरा से 36 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुगल सम्राट अकबर ने इसे अपनी राजधानी बनाया था।


फतेहपुर सीकरी के अंदर आपको बुलंद दरवाजा, शेख सलीम चिश्ती दरगाह, जोधा बाई पैलेस, जामा मस्जिद, दीवाने खास और ख्वाबाग इत्यादि सुंदर मुगल स्मारक देखने को मिलेंगे। 


मेहताब बाग

इसका दूसरा नाम चांदनी बाग भी है, यह यमुना नदी के दूसरे तट पर स्थित है। यह बगीचा बहुत ही बड़ा है, 25 एकड़ में फैला हुआ है। यहां सुंदर हर एक प्रकार के फूल हमें देखने को मिलते हैं।


यहां का शांत एवं स्वस्थ वातावरण आने वाले पर्यटकों को, एक अलग ही आनंद प्रदान करता है।


सुर सरोवर पंछी अभ्यारण

यह अभ्यारण आगरा से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको पंछियों की हर प्रकार की जातियां देखने को मिलती है। अगर आप पंछियों को देखने के शौकीन है, तो इस अभ्यारण में एक बार जरूर आए।


इस अभ्यारण के अंदर नवंबर महीने से लेकर मार्च महीने तक, देसी विदेशी सभी प्रकार के पंछी, बहुत ही बड़ी तादाद में देखने को मिलते हैं।


अकबर का मकबरा

इस मकबरे का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है। यह मकबरा आगरा से 33 किलोमीटर दूरी पर सिकंदरा नामक स्थान पर स्थित है। इसका निर्माण जहांगीर द्वारा किया गया था। 1613 ईस्वी में इसका निर्माण किया गया और बादशाह अकबर को इसी मकवारे में दफनाया गया है।

आगरा के प्रसिद्ध व्यंजन 

आगरा जिस प्रकार ताजमहल को लेकर विश्व प्रसिद्ध है। उसी प्रकार यहां पर खाने के व्यंजनों की भरमार है। भारत के हर कोने के प्रसिद्ध व्यंजन आपको आगरा के अंदर मिल जाते हैं। आईए जानते हैं, आगरा के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में:

पेठा

आगरा का पेठा दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों को व्यंजन के तौर पर सबसे पहले उनकी नजर पेठा पर जाती हैं। इस पेठा के कई प्रकार होते हैं। कंचा पेठा ,केसर अंगूरी पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, चॉकलेट पेठा, पनीर पेठा, चेरी मैंगो पेठा आदि।

यहां पर बैठा भी दो प्रकार का होता है। एक प्रकार के पेठा में सुखा एवं कठोर टाइप का होता है और दूसरा प्रकार का एकदम नरम एवम् तरल पेठा होता है।

यहां के पेठे विदेश में भी निर्यात किए जाते हैं। 

आगरा का पराठा

आलू, कद्दू, फूलगोभी, गाजर आई आदि कहीं प्रकार के सब्जियों को, स्टाफिंग करके पराठे को तैयार किया जाता है। आगरा के अंदर इस सुबह के नाश्ते में खाया जाता है। इस पराठे की भी आपको कई प्रकार की वैरायटी देखने को मिल जाती है। 

आगरा का भल्ला

आगरा का भल्ला तीखा स्वादिष्ट एवं सप्ता होता है। इससे आलू टीक्की नाम से भी जाना जाता है। आलू को मेस करने के बाद, उसके अंदर कहीं प्रकार के मसाले मिले, बेसन के घोल के अंदर इस लपेटा जाता है। फिर गरम तेल के अंदर पकाते है। इसको मीठी एवं मसालेदार चटनी के साथ भी परोसा जाता है।

आगरा का डालमोथ

इसको बनाने के लिए मेवे एवं मसाले के साथ तली हुई दाल का उपयोग किया जाता है। यह आगरा की प्रसिद्ध नमकीन है। इस नमकीन को चाय के साथ भी खाया जाता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। 

आगरा की सैर (घूमने) करने का उपयुक्त समय

आगरा के अंदर आने वाले सैलानी साल भर में कभी भी आ सकते हैं। लेकिन ज्यादातर सैलानी सर्दी के मौसम में आना पसंद करते हैं। क्योंकि इस समय यहां पर ठंडी ठंडी हवा एवं दिन में थोड़ी सी धूप भी रहती है, जो मौसम बहुत ही सुहावना रहता है। 

गर्मियों के मौसम में भी आप आगरा की सैर कर सकते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में यहां पर गर्मी तेज पड़ती है।

आगरा कैसे जाए?

आगरा के अंदर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल होने की वजह से, यहां पर लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं। देश के अलावा विदेशी भी पर्यटक बहुत आते हैं। इसीलिए आगरा रेल मार्ग हो, चाहे सड़क मार्ग या हवाई मार्ग सभी से अच्छी तरीके से जुड़ा हुआ है।

रेल मार्ग की बात की जाए, तो आगरा के अंदर तीन रेलवे स्टेशन है। आगरा फोर्ट, आगरा कैंट एवम् आगरा शहर। भारत के विभिन्न बड़े शहरों से आगरा के लिए आपको ट्रेन की सुविधा मिल जाती है।

आगरा के अंदर एयरपोर्ट भी है। आगरा के अंदर ज्यादातर डोमेस्टिक उड़ाने ही होती है और यह भारत के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। 

आगरा दिल्ली से 242 किलोमीटर दूर पड़ता है। दिल्ली में भी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है ।

आगरा में ठहरने की व्यवस्था?

आगरा के अंदर देश और विदेश सभी जगह से पर्यटक आते हैं। इसीलिए यहां पर ठहरने के लिए होटल की उचित व्यवस्था उपलब्ध है। आगरा में फाइव स्टार होटल भी है। इन फाइव स्टार होटल के अंदर आपको ठाट बात और एसो आराम का बहुत ही मजा आएगा।

आगरा किस प्रकार घूमे?

आगरा के अंदर घूमने के लिए आपको टैक्सी, बस, रिक्शा हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा आप एजेंटो के माध्यम से गाड़ी भी ले सकते हैं। एजेंट वाले गाड़ी को प्रतिदिन किराए के हिसाब से देते हैं। 

आगरा की सैर (घूमने) की योजना बनाए? (Places to visit in Agra )

आगरा के अंदर सिर्फ आप ताजमहल देखना चाहते हैं, तो आपके लिए एक दिन की योजना काफी है। लेकिन अगर आप आगरा के आसपास के पर्यटन स्थलों को भी देखना चाहते हैं। जैसे उद्यान हो, फोर्ट हो तो आप कम से कम तीन दिन का प्लान बना ले। जिससे आप अच्छी तरीके से सभी पर्यटन स्थलों को देख पाएंगे।

निष्कर्ष

हमें उम्मीद है कि आगरा में सैर (घूमने) की जगह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर इस पोस्ट से संबंधित कोई आपका सवाल है, तो आप कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
यह लेख आपको कैसा लगा, इसके बारे में भी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।




FAQ

Frequently Asked Questions

Q: आगरा किस के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है?
A: ताजमहल
Q: आगरा किस नदी पर स्थित है ?
A: यमुना
Q: ताजमहल में प्रवेश शुल्क कितना है?
A: 50₹ देसी पर्यटक 1100₹ विदेशी पर्यटकों के लिए
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !