महाराष्ट्र में सैर करने की जगह, खर्चा और जाने का उपयुक्त समय | Places to visit in Maharashtra

 Govind Soni
0

 महाराष्ट्र एक बहुत बड़ा एवं अमीर राज्य हैं। महाराष्ट्र का विकास काफी अच्छा है। महाराष्ट्र में घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। आज हम इस लेख के अंदर, आपको महाराष्ट्र के प्रसिद्ध जगह के बारे में बताएंगे। जहां पर आप जाकर घूम सकते हैं।


हर किसी भारतीय का सपना है, कि वह एक बार महाराष्ट्र जरूर घूमे। महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बहुत सारे हैं।

places-to-visit-in-maharashtra


महाराष्ट्र के दिलचस्प तथ्य

  • महाराष्ट्र में माया नगरी मुंबई स्थित है।
  • महाराष्ट्र को देश का फाइनेंशियल हब माना जाता है।
  • महाराष्ट्र का पुणे एजुकेशन में प्रसिद्ध हब है।
  • महाराष्ट्र का विदेशी निवेश, दूसरे किसी राज्य से सबसे ज्यादा है।
  • महाराष्ट्र में गणेश उत्सव यहां का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है।
  • महाराष्ट्र के अंदर कुल मिलाकर 16 एयरपोर्ट है।
  • भारत के क्रिकेट का हब भी महाराष्ट्र का मुंबई माना जाता है।


महाराष्ट्र के प्रसिद्द पर्यटक स्थल | Famous tourist places of Maharashtra

महाराष्ट्र के अंदर प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों की भरमार है। बहुत सारे प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से, कुछ खास विशेष पर्यटक स्थलों के बारे में, आपको जानकारी प्रदान करेंगे।


मुंबई

मुंबई को माया नगरी के नाम से भी जाना जाता है और यह आने वाले लोगों का सपनों का शहर भी है।

गेटवे ऑफ इंडिया मुंबई में स्थित है। फिल्म स्टार भी मुंबई में ही रहते हैं, उनसे मिलने के लिए उसके प्रशंसक मुंबई आना पड़ता है। मुंबई का मरीन ड्राइव समुद्र तट बहुत ही प्रसिद्ध है, यह एक शांतिमय स्थान है।


अजंता और एलोरा गुफा

एलोरा एवं अजंता की गुफाएं बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर सुंदर कलाकृति में मूर्तियां बनाई हुई है। इन गुफाओं के अंदर बौद्ध, जैन एवं हिंदू धर्म से बहुत सारे स्मारक है। यह गुफाएं भारतीय संस्कृति को दर्शाती है, यह गुफाएं विश्व प्रसिद्ध है। 


पुणे

महाराष्ट्र का यह भी एक बड़ा शहर है। इस स्थान पर पिकनिक स्पॉट, समुद्र तट एवम् हरा भरा इलाका बहुत ही प्रसिद्ध है। घूमने आने वालों के लिए पुणे शहर बहुत ही अच्छा है।


शिरडी साईं बाबा

शिर्डी के अंदर साइन बाबा का विश्व प्रसिद्ध मंदिर है। जहां पर इसके अनुयाई दर्शन करने आते हैं। साई का मंदिर नासिक में पड़ता है। 


हिल स्टेशन पंचगनी  

यह हिल स्टेशन सबसे प्रसिद्ध एवं ठंडी जगह है। इस स्थान पर नव दंपति हनीमून मनाने के लिए भी आते हैं। यहां पर पर्वतमाला की मुख्य पांच पहाड़ियां है। जिनकी ऊंचाई 1335 मीटर है। यहां पर गर्मियों के मौसम में लोग, गर्मियों की छुट्टियां व्यतीत करने के लिए बहुत आते हैं। 


नासिक

नासिक हिंदू धर्म का प्राचीन धर्म नगरी है। यहां पर कुंभ मेले का आयोजन, 12 साल में एक बार होता है। यहां पर भगवान त्रंबकेश्वर का शिव मंदिर है। इस कुंभ मेले में यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं नागा बाबा आते हैं। नासिक के अंदर बाग बगीचे, झरने एवं छोटे-मोटे कई प्रकार के विशेष मंदिर भी बहुत है। 


लोनावाला

लोनावाला, भगवान द्वारा प्रदत्त प्राकृतिक सुंदरता के कारण बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां की वादियां, झरने, मनमोहन सुंदर दृश्य आने वाले लोगों को बहुत ही आनंदित करते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग यहां पर ज्यादा संख्या में आते हैं। 


ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान

यह महाराष्ट्र का प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है। यहां पर विभिन्न प्रकार के हरे-भरे पेड़ पौधे, बाग बगीचे एवम् विशेष तौर पर यह टाइगर को सरक्षित उद्यान है, और विभिन्न पशु पक्षी आदि सबको देखने के लिए, इस राष्ट्रीय उद्यान में भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। 


महाराष्ट्र के प्रसिद्ध व्यंजन

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध व्यंजनों की बात करें, तो यहां का पाव भाजी एवं वडा पाव बहुत ही प्रसिद्ध है। यह व्यंजन यहा का स्ट्रीट फूड भी है। आने वाले पर्यटक इन दोनों व्यंजनों का बड़े चाव से खाते हैं। 

वडा पाव बनाने के लिए कई प्रकार के मसालों एवं सब्जियों का प्रयोग होता है। पाव भाजी बनाने के लिए सबसे पहले पाजी बनाई जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों को बारीकी से काट कर घी एवं बटर में सेक कर बनाया जाता है। 


वड़ा पाव

पाव भाजी

 मुंबई भेल

मोदक

वरण

पूरन पोली

 श्रीखंड

महाराष्ट्रीयन कढ़ी

फिश करी

साबूदाना खिचड़ी

थालीपीठ

मिसल पाव


महाराष्ट्र में घूमने हेतु उपयुक्त समय

अगर आप महाराष्ट्र में घूमने के लिए जाना चाहते हैं, तो आप अगस्त महीने से लेकर मार्च महीने के बीच जा सकते हैं। ऐसे तो आप साल भर में कभी भी, महाराष्ट्र की सैर करने जा सकते हैं। देश के बाकी हिस्सों में सर्दी का मौसम होता है, उस समय यहां पर बिल्कुल ठंड नहीं होती हैं। और मौसम सुहावना होता है। इसीलिए आप इस समय महाराष्ट्र की यात्रा कर सकते हैं। 


महाराष्ट्र की यात्रा कैसे करे?

महाराष्ट्र की यात्रा करने के लिए हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है सड़क मार्ग हो, चाहे रेल मार्ग या हवाई मार्ग। आप अपने खुद का निजी वाहन भी लेकर सड़क मार्ग द्वारा महाराष्ट्र की यात्रा कर सकते हैं। महाराष्ट्र के अंदर सबसे बड़ा हवाई अड्डा मुंबई में स्थित है। इसके अलावा आप नागपुर, नासिक, औरंगाबाद वगैरा हर जगह बड़े शहरों में हवाई अड्डे मौजूद है। और महाराष्ट्र के अंदर रेल की बहुत ही अच्छी सुविधा है।


महाराष्ट्र घूमते समय साथ में क्या रखें?

महाराष्ट्र की यात्रा करते समय आपको अपने रोजमर्रा की चीजों को साथ में रखना जरूरी है। आपके पास नगदी में कुछ रुपए होने जरूरी है। इसके साथ खाने-पीने का सामान एवं पानी की व्यवस्था होना जरूरी है। और कपड़े भी उचित होने जरूरी है।




Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !