नैनीताल में सैर (घूमने) करने की जगह और जाने का समय | Places to visit in Nainital and time to visit

 Govind Soni
0

 नैनीताल शहर उत्तराखंड राज्य में स्थित है। नैनीताल शहर का इलाका कुमायूं क्षेत्र कहलाता है। नैनीताल समुद्र तल से 2000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस इलाके में चारों तरफ पहाड़ एवं बर्फ से ढकी हुई चोटिया, इस इलाके में बहुत सारी झीले हैं, इसीलिए इसे झीलों का शहर भी कहा जाता है।


 प्रकृति द्वारा यहां पर दी गई सुंदरता की वजह से, पर्यटक लोग नैनीताल की ओर बहुत ही आकर्षित होते हैं। भारत का स्विट्जरलैंड भी इसे कहा जाता है। प्राकृतिक सुंदरता के बीच, शांत इलाके में, एक बार जरूर आप इस इलाके की सैर करें।

Places to visit in Nainital


नैनीताल से संबंधित कुछ रोचक तथ्य

नैनीताल की खोज सर्वप्रथम एक चीनी व्यापारी ने की थी, सन 1841 में। 

हेली राष्ट्रीय उद्यान नैनीताल में स्थित है।

नैनीताल में नैनी झील, कैंची धाम आदि विभिन्न प्रकार के मंदिर है।

नैनीताल में मां सती का शक्तिपीठ मंदिर है।

नैनीताल में स्थित नैनी झील का, पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि मुनियों द्वारा प्रदत्त किया गया है। 


नैनीताल के मुख्य पर्यटन स्थल | Main tourist places of Nainital

नैनी झील

अर्थ चंद्राकार आकृति वाली नैनी झील, नैनीताल का मुख्य पर्यटन स्थल है। इस झील के चारों ओर बर्फ से ढकी हुई पहाड़ी चोटिया है।


 और झील के चारों ओर शंकु धारी पेड़ पौधे हैं, यहां का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही सुंदर है। 


नैनीताल चिड़ियाघर

2100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, इस चिड़ियाघर के अंदर बहुत सारे विभिन्न प्रकार के पशु पक्षी देखने को पाए जाते हैं। यह चिड़ियाघर बहुत पुराना चिड़िया घर भी है। 


इस चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर, हिमालयन काला भालू, तिब्बती भेड़िया,जापानी लंगूर, भोकने वाला हिरण, तेंदुआ, पहाड़ी तीतर एवं मैदानी गिद्ध जैसे कई प्रकार के पशु पक्षियों को देख सकते हैं।


चिड़िया घर का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर, शाम 4:30 बजे तक का है। इस टाइम आप इसके अंदर घूमने आ सकते हैं। नैनीताल बस स्टैंड से 2 किलोमीटर की दूरी पर यह चिड़ियाघर है।


राजभवन

इस इमारत का निर्माण ब्रिटिश काल में किया गया था। यह एक विशाल इमारत है और इसके अंदर 113 कमरे हैं। यह उत्तराखंड का राज भवन है और इसके अंदर एक बगीचा भी है, जिसके अंदर विभिन्न प्रकार के फूल पौधे हैं। इस बगीचे के अंदर गोल्फ मैदान के साथ एक स्विमिंग पूल भी है।


इस राज भवन का उपयोग उत्तराखंड के गवर्नर के निवास स्थान हेतु उपयोग करते हैं। राष्ट्रीय अवकाश एवं रविवार के दिन यह राज भवन बंद रहता है।


मॉल रोड

यह रोड नैनीताल की मुख्य बाजार की रोड है। यह बाजार बहुत ही प्रसिद्ध लोकल मार्केट है। इस बाजार में विभिन्न प्रकार के सुंदर चीज और कहीं रेस्टोरेंट, मिठाइयों की दुकान भी है। इस मार्केट की विभिन्न प्रकार की सुंदर मामबत्तियां काफी प्रसिद्ध है। 


पंगोट

यह एक बहुत ही सुंदर गांव है, जो नैनीताल से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस स्थान पर ट्रैकिंग करने एवं कैंपिंग की सुविधा उपलब्ध है। यहां का स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण, प्रकृति के बीच और प्रकृति का नजारा बहुत ही अद्भुत है।


 इस गांव के अंदर पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था भी है। इस स्थान के लोग होमस्टे की भी सुविधा देते हैं। यहां पर विभिन्न प्रकार की चिड़िया वगैरा देखने के लिए बहुत अच्छा एवं सुंदर गांव है।


स्नो व्यू पॉइंट

इस स्थान पर आकर हिमालय के सुंदर पहाड़ों का आकर्षक एवं शानदार व्यू आप देख सकते हैं। पहाड़ों की चोटियां बर्फ से ढकी हुई सफेद सागर में बहुत ही सुंदर लगती है। इस स्थान पर हमें त्रिशूल छोटी देखने को मिलती है, जो तीन पहाड़ों से मिलकर बनी हुई है।


इस स्थान से हमें भारत की दूसरी सबसे ऊंची चोटी नंदा देवी चोटी का भी दर्शन हो जाता है। 

इस स्थान का दृश्य बहुत ही जबरदस्त देखने लायक है, इसीलिए यहां पर जरूर आए एक बार।


नैना चोटी

हिमालय के बेहतरीन नजरों को देखने के लिए, आपको नैना चोटी पर आना होगा और यहां पर ट्रैकिंग की सुविधा उपलब्ध है।


 इस स्थान पर आने से पहले आपको खाने एवं पीने की चीज अपने साथ लेकर आना जरूरी है। क्योंकि यहां पर ऐसा कुछ नहीं मिलता बाकी।


पैरों में हल्के जूते पहनकर आए, क्योंकि आपको चढ़ाई करते वक्त परेशानी अनुभव नहीं हो।

इस स्थान पर आने के लिए आपको घुड़सवारी की भी सुविधा उपलब्ध है।


हनुमानगढी

हनुमानगढ़ स्थल के अंदर नीम करोली बाबा ने यहां पर मंदिर का निर्माण, सन 1950 ईस्वी में करवाया था। नैनीताल से इसकी दूरी 3 किलोमीटर है।


 यह पहाड़ी इलाकों पर है और यहां का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही स्वच्छ एवं सुंदर है। यहां से दृश्य देखने के लायक बहुत ही गजब है। 


टिफ़िन टॉप

यह एक पिकनिक मनाने का खूबसूरत स्थान है। ट्रैकिंग करने वाले पर्यटक, इसी स्थान पर जाकर भोजन का आनंद लेते हैं, इसीलिए इसका नाम टिफ़िन टॉप पड़ा।


फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यह बहुत ही बढ़िया स्थल है। 


केबल कार

नैनीताल की खूबसूरत दृश्य का अगर आप आनंद लेना चाहते हैं, तो आपके लिए केबल कार बहुत ही उपयुक्त रहेगा। इसके द्वारा आप नैना झील और उसके आसपास के प्राकृतिक वातावरण का सुंदर दृश्य देख सकते हैं।


 केवल कर के माध्यम से, आप ऊपर से नैनीताल के वह विभिन्न दृश्य देखकर आनंद विभोर हो जाते हैं।


नौकुचियाताल व भीमताल

नैनीताल क्षेत्र की सबसे बड़ी झील है। इस झील के अंदर बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिससे आप इसका आनंद ले सकते हैं।


 इस स्थान का प्राकृतिक वातावरण बहुत ही सुंदर है, आसपास के ऊंचे ऊंचे पहाड़, कमल के फूल। और इस झील के पानी का रंग, दिखाने के अंदर हमें हरे रंग टाइप दिखता है। 


इको गुफा पार्क

यह गुफा पार्क पर्यटकों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। क्योंकि इस स्थान पर प्राकृतिक रूप से विभिन्न जानवरों की गुफाएं मौजूद है।


 इस स्थान पर हमें चिता, चमगादड़, उड़ने वाली लोमड़ी, गिलहरी आदि की कई गुफाएं मौजूद है। इस स्थान पर कांचीधाम, नैना देवी मंदिर आदि पर्यटन स्थल हैं। 


नैनीताल में प्रसिद्ध भोजन

नैनीताल एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, इसीलिए यहां पर उत्तराखंड के सभी प्रसिद्ध व्यंजन मिल जाते हैं। 
भट्टे की चुरकानी
यह उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध व्यंजन है। इस व्यंजन को बनाने के लिए भट्ट की दाल का प्रयोग किया जाता है। 

 बाड़ी
कई दलों से बनी रास,
 आलू के गुटके,
अरसा,
 गुलगुला जैसी कई प्रकार तीखे, मीठे एवं खट्टे टाइप के व्यंजन यहां बहुत मिलते हैं। नैनीताल बहुत ही प्रसिद्ध जगह है, यहां पर अन्य राज्यों के भी व्यंजनों के साथ-साथ, फास्ट फूड भी मिल जाता है। 

नैनीताल में घूमने का अच्छा समय

नैनीताल एक हिल स्टेशन जैसा है। यहां पर पहाड़ी इलाका और बर्फ की ऊंची ऊंची चोटियों है। इसीलिए आप इस जगह पर मार्च महीने से लेकर जून महीने तक आ सकते हैं। इस समय यहां का तापमान बिल्कुल सम रहता है। 

अगर आप बर्फ का मजा लेना चाहते हैं, तो आप नवंबर से लेकर फरवरी महीने के बीच आ सकते हैं। इन महीना में यहां पर बहुत सारी स्नोफॉल गिरती है और तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला जाता है, बहुत सर्दी पड़ती है।

बारिश के मौसम में नैनीताल में बहुत ज्यादा बारिश होती है एवं भूस्खलन भी होता है। जिसकी वजह से रास्ते भी बंद हो जाते हैं। इसीलिए यहां पर बारिश के मौसम में, यात्रा करते समय बहुत सावधानी बरतनी पड़ती है।

नैनीताल की यात्रा कैसे करे?

नैनीताल का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है, जिसकी दूरी नैनीताल से 55 किलोमीटर है। यह हवाई अड्डा देश के बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 

सड़क मार्ग की बात करें तो नैनीताल हाईवे से जुड़ा हुआ शहर है। यहां पर देश के बड़े-बड़े शहरों से सड़क यातायात की सुविधा उपलब्ध है। 

नैनीताल का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। जिसकी दूरी 24 किलोमीटर है। भारत के बड़े शहरों से नैनीताल के लिए सीधी ट्रेन मिल जाती है। 

अगर आप नैनीताल की यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आप काम से कम 5 से दिन का प्लान बनाएं। जिससे आप आराम से साथ पूरा नैनीताल देख सकते हैं। 

नैनीताल में ठहरने की व्यवस्था

नैनीताल बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसीलिए यहां पर कई प्रकार की होटल की सुविधा उपलब्ध है। ऑनलाइन होटल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। 

नैनीताल की यात्रा में अपने साथ रखने योग्य सामान

नैनीताल की यात्रा के दौरान गर्म होने वस्त्र जरूर रखें साथ में, स्वेटर, मफलर, शॉल, मौजे आदि। क्योंकि यह स्थान ठंडा प्रदेश है। गर्मी के दिनों में यहां पर सूर्य की किरण काफी तेज एवं सीधी पड़ती है। इसीलिए सन क्रीम वगैरह जरूर रखें। 

नैनीताल में एक से बढ़कर एक आकर्षक चीज मिलती है। इसीलिए अपने साथ कैरी बैग जरूर रखें। क्योंकि जो सामान आप खरीदते हैं, उसे उसके अंदर रख सकते हैं।

अगर आप सपोर्ट पसंद है, तो नैनीताल के अंदर फुटबॉल ग्राउंड भी है। जहां पर आप आराम से खेल सकते हैं, जो आपको रुचि हो, वह सपोर्ट का सामान साथ में रख सकते हैं। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !