बीर बिलिंग हिमाचल में घूमने के स्थान, खर्चा और जाने का उपयुक्त समय | Major tourist places of Bir Billing

 Govind Soni
0


बीर बिलिंग शहर हिमाचल राज्य में स्थित है। हिमाचल राज्य भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है। बीर बिलिंग एक खूबसूरत स्थान है, जो अपने साहसिक खेल के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर पैराग्लाइडिंग की सभी सुविधा उपलब्ध है। 


बीर बिलिंग एक खूबसूरत स्थान है, इसीलिए आज हम इस आर्टिकल के अंदर आपको वीर बिलिंग के प्रमुख पर्यटन स्थल, यहां पर होने वाले खेल एवं यहां का प्रसिद्ध खाना। 


तथा इस स्थान के सांस्कृतिक एवम् भौगोलिक आदि के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे। 

Major tourist places of Bir Billing


बीर बिलिंग के बारे में दिलचस्प तथ्य

बीर बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध स्थान है।

भारत का सबसे प्राचीन मंदिर बीर बिलिंग में ही बना हुआ है।

भगवान शंकर का बैजनाथ मंदिर इसी स्थान पर है।


बीर बिलिंग के प्रमुख पर्यटन स्थल ( Major tourist places of Bir Billing )


कांगड़ा किला

इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कांगड़ा किले की सैर करना जरूरी है। यह किला कांगड़ा शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


 इस किले के पास व्यास नदी एवं उनकी सहायक नदियों के घाट स्थित है। कांगड़ा किला भारत का बहुत ही प्राचीन किला है, तथा यह बहुत विशाल किला भी है।


 ऐसी मान्यता है, कि इस किले के अंदर बहुत ज्यादा मात्रा में धन रखा हुआ था । इस कीले के अंदर ब्रजेश्वरी माताजी का मंदिर भी है। 


करेरी झील

करेरी झील की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश की सबसे ज्यादा साफ पानी की झील है। यह झील समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर है। 


ट्रैकिंग करने वाले लोगों के लिए यह एक खूबसूरत जगह है। करेरी झील के आसपास का स्थान बहुत ही सुंदर है। बर्फ पिघलने के कारण इस झील में पानी आता है। 


बैजनाथ मंदिर

हिमाचल प्रदेश का सबसे ज्यादा लोकप्रिय मंदिर, बैजनाथ मंदिर है। इस मंदिर के अंदर भगवान शिव की बड़ी प्रतिमा है। यह मंदिर बहुत ही पवित्र माना जाता है।


 भगवान शिव के भक्त इस मंदिर पर अवश्य आते हैं। इस मंदिर के अंदर का जल है, उसे बहुत ही पवित्र माना जाता है। उस जल से शरीर निरोगी रहता है। 


बैजनाथ मंदिर के अंदर सावन के महीना एवं महाशिवरात्रि के समय बहुत ज्यादा भीड़ रहती हैं। और यह बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। 


ज्वालाजी का मंदिर

कांगड़ा जिले से 30 किलोमीटर की दूरी पर ज्वाला माता जी का मंदिर है। इस ज्वाला मंदिर में, माता जी की नौ ज्वालाएं हमेशा जलती रहती है। 


इस मंदिर के अंदर कोई मूर्ति नहीं है। जो ज्वाला निकलती है, उसी से मूर्ति बनती रहती हैं। यह जवान आए प्राकृतिक रूप से बनती है। 


इनमे किसी भी तरह का कृत्रिम रूप नहीं है। नवरात्रि के दिनों मे देश से लाखों भक्त आते हैं। 


माता चामुंडा देवी का मंदिर

चामुंडा देवी का मंदिर बहुत ही प्राचीन है। यह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में स्थित है। इस मंदिर के निर्माण पूरी तरह से लकड़ी से किया गया है। 


इस मंदिर का निर्माण 1762 ईस्वी में किया गया है। इस मंदिर के अंदर माता काली की मूर्ति स्थापित है। माता जी के दर्शन करने के लिए आपको 400 सीढियां चढ़ना पड़ता है।


 सीढीओ के अलावा आप तीन किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग से भी मंदिर तक जा सकते हैं। नवरात्रों में इसी मंदिर में बहुत भीड़ रहती है। 


कालेश्वर महादेव मंदिर

कालेश्वर महादेव मंदिर, नाम से ही जाना जा सकता है। यह भगवान शिव का मंदिर है, जो कांगड़ा जिले के छोटे से गांव प्रागपुर में स्थित है। 


सावन के महीने एवं महाशिवरात्रि के समय यहां पर मेला लगता है। 


मैकलोडगंज

हिमाचल प्रदेश का प्रमुख हिल स्टेशन मेकलोडगंज है, जो धर्मशाला के पास ही स्थित है। इस स्थान पर दलाई लामा का घर भी है। इस स्थान के बाजार बहुत प्रसिद्ध है। 


धौलाधार रेंज

कांगड़ा जिले के पास स्थित धौलाधार रेंज के अंदर, आप ट्रैकिंग करने के लिए जा सकते हैं। यह स्थान ट्रैकिंग के लिए मशहूर हैं।


 अप्रैल महीने से लेकर जुलाई महीने तक, आप ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं। सह परिवार के साथ भी ट्रैकिंग कर सकते हैं। 


बीर बिलिंग में सैर करने के लिए कैसे जाएं?

वीर बिलिंग की यात्रा के लिए आपको सड़क मार्ग हो या रेल मार्ग या हवाई मार्ग सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध है। 


रेल मार्ग

वीर बिलिंग का नजदीकी रेलवे स्टेशन पठानकोट है, जिसकी दूरी 115 किलोमीटर है। दूसरा नजदीकी रेलवे स्टेशन आहजू है, जिसकी दूरी 5 किलोमीटर है।


 पठानकोट बड़ा रेलवे स्टेशन है, वहां पर पहुंचने के बाद, आप टॉय ट्रेन से आहज्जू आ सकते हैं। 


वायु मार्ग

बीर बिलिंग का नजदीक हवाई अड्डा गगल है। जिसकी दूरी 70 किलोमीटर है। देश के बड़े शहरों से गगल के लिए सीधी हवाई जहाज है। 


सड़क मार्ग

बीर बिलिंग के नजदीकी बड़े शहर धर्मशाला एवं शिमला है। जहां तक बड़े शहरों से सरकारी एवं प्राइवेट बसें मिल जाती है। 


धर्मशाला या शिमला से दो या तीन घंटे की दूरी पर वीर बिलिंग है। उसके लिए आपको सरकारी बसें भी हैं या फिर निजी वाहन लेकर जा सकते हैं। 


बीर बिलिंग में ठहरने के लिए स्थान 

बीर बिलिंग में रुकने के लिए बहुत सारे रेस्टोरेंट एवं होटल हैं। जहां पर आप आराम से ठहर सकते हैं। इन होटल की बुकिंग हेतु ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है। 


बीर बिलिंग के प्रसिद्ध व्यंजन

वीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल होने की वजह से, यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के भारतीय व्यंजन खाने को मिल जाते हैं। 

बीर बिलिंग में तिब्बती भोजन भी काफी मात्रा में मिलते हैं। वीर बिलिंग की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों को मोमोज काफी पसंद आता है।

 इसके अलावा दाल, सब्जी, चपाती एवं दही आदि मुख्य भोजन के तत्व है। 





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !