चेन्नई में सैर (घूमने) करने की जगह और जाने का सही समय | Touring in Chennai

 Govind Soni
0

 Chennai Me Ghumne ke sthaan: भारत के दक्षिण में स्थित राज्य तमिलनाडु का मुख्य शहर चेन्नई है।


चेन्नई का इतिहास एवं सांस्कृतिक कल्चर देखा जाए तो बहुत ही समृद्ध है। वर्तमान के आधुनिक जमाने के साथ चेन्नई शहर बहुत ही खूबसूरत शहर है। 


इस लेख के अंदर हम जानते हैं चेन्नई के मुख्य पर्यटन स्थल कौन से हैं।

Touring in Chennai



यहां पर विभिन्न प्रकार के प्रसिद्ध पार्क, मंदिर, चर्च, चेन्नई की ऊंची ऊंची इमारतें तथा यहां के समुद्री बीच आदि के बारे में इस लेख के अंदर हम विस्तार से जानेंगे।


चेन्नई के बारे में दिलचस्प जानकारियां 

  • चेन्नई भारत के सबसे बड़े शहरों में चौथा स्थान है।
  • चेन्नई का मरीन बीच दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है।
  • चेन्नई का पुराना नाम मद्रास है।
  • चेन्नई के अंदर वर्ल्ड बैंक का ऑफिस मौजूद है।

  • अंतरराष्ट्रीय ब्रांड की गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग चेन्नई में होती है।
  • इडली और डोसा व्यंजन चेन्नई के प्रसिद्ध है।
  • चेन्नई में एक विशाल बरगद का पेड़ है, जो लगभग 450 साल पुराना है। 
  • चेन्नई के सबसे पुराने मंदिर का नाम एकम्बरेश्वर मंदिर है।

  • भारत की संस्कृति एवं संगीत की राजधानी चेन्नई को माना जाता है।
  • यहां की फिल्म इंडस्ट्री को कॉलिवुड के नाम से जाना जाता है। 
  • चेन्नई भारत के अन्य क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।


चेन्नई के प्रमुख पर्यटन स्थल (Major tourist places of Chennai in Hindi)

अष्टलक्ष्मी मंदिर

यह मंदिर महालक्ष्मी जी का मंदिर है। जिसके अंदर लक्ष्मी माता जी की अष्ट रूपों की पूजा की जाती है।


 इस मंदिर के अंदर गणेश और गुरुवायूरप्पन आदि की मूर्तियां भी स्थापित है। वास्तु कला की दृष्टि से यह मंदिर बहुत ही खूबसूरत है।


वडापलानी मुरुगन मंदिर

यह मंदिर भगवान मुरुगा का मंदिर है। इस मंदिर से संबंधित कही पुराणिक कथाएं लोगों में चलती है तथा यह मंदिर वास्तुकला का बेजोड़ एवम आकर्षक नमूना है।


यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है इसीलिए यहां पर पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस मंदिर पर आने वाले भक्तों को अपने कष्टों से निवारण मिलता है तथा उनकी इच्छाओं की पूर्ति होती है।

इसीलिए यह मंदिर बहुत प्रसिद्ध है।


शिरडी साईं बाबा मंदिर

यह मंदिर साइ बाबा को समर्पित है। इसकी स्थापना सन 1952 ईस्वी में की गई थी। पर्यटक काफी लोग यहां पर इस मंदिर को देखने के लिए आते हैं।


वल्लुवर कोट्टम

तमिल के प्रसिद्ध संत एवं कवि तिरुवल्लुवर को समर्पित यह स्मारक बनाया गया है। जिसकी डिजाइन रथ के आकार के समान है।


सुबह के समय या शाम के समय इसकी भव्यता बहुत ही खूबसूरत लगती है। 


सैंथोम कैथेड्रल बेसिलिका

यह एक चर्च है जिसका निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था। इसका निर्माण पुर्तगालियों ने चेन्नई के बीच पर किया था।


इस चर्च की वास्तुकला बहुत ही शानदार एवं आकर्षक है। चेन्नई का यह चर्च प्राचीन स्थल होने के साथ-साथ ऐतिहासिक भी है। 


दक्षिणा संग्रहालय

यह एक संग्रहालय है इसके अंदर वास्तु कला, प्रदर्शन कला, शिल्प एवं जीवन शैली से संबंधित कार्यों को संग्रह करके रखा गया है।


इस संग्रहालय के अंदर 4200 के आसपास कलाकृतियां एवं एक लाख से भी ज्यादा चित्रकारी मौजूद है। 


ब्रीज़ी बीच

यह एक एकदम शांति प्रिय बीच है। यहां पर आप सूर्य अस्त का समय देखने के लिए आ सकते हैं।


मुख्य शहर से 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह बीच एकदम शांत है। और ना ही कोई बेवजह चहल पहल रहती है।


बिल्कुल कम भीड़ बढ़ वाले इस बीच में आकर एक अलग ही अनुभूति का आनंद मिलता है।


इस बीच पर आपको कहीं सारे रेस्टोरेंट एवं कैफे भी मिल जाते हैं, जहां पर आप नाश्ता वगैरह करने का आनंद ले सकते हैं।


इसी बीच से थोड़ी ही दूरी पर एक अच्छा बाजार भी मौजूद है। जहां पर आप काफी सारा सामान ले सकते हैं।


चेन्नई में मरीना बीच

यह बीच बहुत ही खूबसूरत भी बीच है। तथा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बीच है। भारत के सबसे बड़े इसी मरीना बीच पर बहुत पर्यटक आते हैं।


इसी बीच पर हाथ से बनी हुई काफी चीज भी आप खरीद सकते हैं। तथा सूर्य अस्त का समय का नजारा देखने के लिए बहुत पर्यटक आते हैं।


शाम के समय इस बीच की खूबसूरती का एक अलग ही अनुभव होता है। 


मरुंडीश्वरर मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव जी का मंदिर है तथा द्रविड़ शैली में बना हुआ बहुत ही आकर्षक मंदिर है। तिरुवन्मियूर नामक स्थान पर यह मंदिर बना हुआ है।


 चॉल शासको ने 11वीं सदी में इस मंदिर का निर्माण करवाया था। यह मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है तथा लोगों में इसके प्रति अत्यधिक आस्था है।


जिसकी वजह से यहां पर बहुत पर्यटक देखने के लिए और पूजा करने के लिए आते हैं। 


कपालेश्वर मंदिर

यह मंदिर भगवान शिव जी का मंदिर है, जो चेन्नई की मायलापुर में स्थित है। इस मंदिर को बनाने में दो शैलियां का इस्तेमाल हुआ है।


इसके अंदर द्रविड़ एवं विजय नगरी शैली है। इस मंदिर की वास्तुकला शैली बहुत ही आकर्षक एवं सुंदर हैं। तथा इस मंदिर के एक और तालाब भी बना हुआ है। 


मायलापुर

 मायलापोर को चेन्नई की संस्कृति को जानने का सबसे पुराने स्थल के रूप में जाना चाहता है।


इसकी सांस्कृतिक विरासत 1500 साल पुरानी है। इस स्थान पर सैकड़ो की संख्या में मंदिर, मस्जिद एवं चर्च बने हुए हैं। 


इस्कॉन मन्दिर

 भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर है, जो बहुत ही प्रसिद्ध है। यह इस्कॉन मंदिर तमिलनाडु राज्य का सबसे बड़ा मंदिर भी है, जो लगभग 1.5 एकड़ जमीन में फैला हुआ है। 


चेन्नई में कोली हिल्स

यह एक बहुत खूबसूरत पर्वत श्रृंखला है। इस पर्वत श्रृंखला की चोटी पर भगवान शिव का एक मंदिर भी है।


चारों ओर हरियाली बहते झरने के बीच इस चोटी का सुंदर मनोहराम दर्शय मन मोह लेता है। 


एमजीएम डिजी वर्ल्ड

बच्चों के साथ घूमने का सबसे बड़ा स्थान और पार्क एमजीएम डीजे वर्ल्ड है। इस पार्क के अंदर कहीं सारी वॉटर एक्टिविटीज एवं अन्य कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है, जो बच्चों को काफी पसंद आती है। 


चेन्नई में विवेकानंद हाउस

इस स्थान पर विवेकानंद से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध है। यहां पर ध्यान कक्ष, विवेकानंद गैलरी आदि कही उपलब्ध है।


विवेकानंद जी के प्रशंसकों को इस स्थान जरूर आना चाहिए।


थाउजेंड लाइट्स मस्जिद

मध्यकालीन स्थापत्य कला से बनी हुई यह एक मस्जिद है। चेन्नई के रोहितपेटा रोड पर इस यह मस्जिद स्थित है। 


अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क

यह एक चिड़ियाघर है। जहां पर आपको विभिन्न प्रकार के जीव जंतु देखने को मिलते हैं। आप परिवार सहित चिड़ियाघर में जरूर जाए।


इस चिड़ियाघर के अंदर आपको बाघ, हाथी, शेर, भूरे भालू और भारत की सीवेट बिल्ली आदि जैसे कई प्रकार के जानवर मौजूद है।


इस चिड़ियाघर की बात करें तो दक्षिणी पूर्वी एशिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है। 


एमजी फिल्म सिटी

यह एक विशाल फिल्म सिटी है। जिसकी स्थापना 1994 ईस्वी में साउथ के सबसे बड़े सुपरस्टार एमजी रामचंद्र के नाम से किया गया।


इस फिल्म सिटी के अंदर फिल्म दृश्य फिल्माने के लिए हर प्रकार की सुविधा सिस्टम, पार्क, भवन, रेलवे स्टेशन वगैरह सब कुछ स्थित है। 


चेन्नई में प्रसिद्ध स्थानीय व्यंजन

चेन्नई एक पर्यटन स्थल है और यहां पर बहुत लजीज खाने के व्यंजन मिलते हैं।


यहां पर बनाए जाने वाले व्यंजनों में कम तेल एवं मसाले डाले जाते हैं, जिसकी वजह से सेहत के लिए फायदेमंद रहती हैं। 


सुंडल

यह चेन्नई का प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है, जो यहां के बीचों पर अक्सर मिलता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम, नारियल, सूखे मटर और हिंग इत्यादि के इनग्रेडिएंट्स को मिलाकर बनाते है। 


मुरुकु

इसको चाय और स्नैक्स के साथ खाया जाता है। इसको बनाने के लिए चावल का आटा, बेसन, नमक एवं जीरे का उपयोग लिया जाता है। 


इडियप्पम

इसको बनाने के लिए चावल के आटे का प्रयोग किया जाता है। तथा इसको नारियल दूध एवं कड़ी के साथ लोगों को भरोसा जाता है।


यह सफेद नोडल की तरह दिखता है, खाने में बहुत लजीज एवम् स्वादिष्ट होता है। 


जिगरठंडा

यह एक ठंडा पेय पदार्थ है, जिसे गर्मियों के मौसम में पिया जाता है। यह पेय पदार्थ पूरे दक्षिण भारत में बहुत ही प्रसिद्ध है।


गर्मियों के मौसम में अपने शरीर को ठंडक का अनुभव करने के लिए इसे पिया जाता है। जो शरीर के लिए लाभदायक होता है। 


इडली

इडली चेन्नई का सबसे प्रसिद्ध एवं स्वादिष्ट व्यंजन है, जो पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इसको बनाने के लिए चावल और उड़द दाल के पेस्ट को इडली बनाने वाले सांचे में डालकर स्टीम करते है।


इडली को मूंगफली, नारियल, लहसुन अदरक, मिर्ची के मिक्स चटनी के साथ लोगों परोसा जाता है।


पुट्टु

चावल को पिच कर फिर बर्तन में उबालकर फिर इसे घिसे हुए नारियल के साथ मिलाया जाता है। कला एवं पाम या मछली के व्यंजन के साथ इस परोसा जाता है। 


कौथु पराठा

गेहूं को बिल्कुल बारीक पिच दिया जाता है, फिर इसके अंदर अंडा या सब्जियों को मिलाते है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। 


इसके अलावा भी बहुत सारे यहां के स्थानीय व्यंजन बहुत ही प्रसिद्ध है जैसे-

फिल्टर कॉफी, इडली, डोसा, अप्पम, वड़ा, उपमा, सांभर, परोता, केसरी, चेट्टीनाड चिकन, काली मिर्च चिकन, चिकन स्टू, मीठा पोंगल, पायसम आदि व्यंजनों का स्वाद लेना न भूलें।


चेन्नई की यात्रा के लिए का सही समय

चेन्नई एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसलिए यहां पर साल भर पर्यटक आते रहते हैं।


चेन्नई भारत के दक्षिण में स्थित होने के कारण, यहां की भौगोलिक परिस्थितियों भी ऐसी है, जिसकी वजह से साल भर गर्म मिजाज का मौसम रहता है।


सर्दियों के मौसम में ठंडा रहता है, इसलिए इस समय घूमने का बहुत आनंद रहता है। अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक का समय बहुत उपयुक्त है। 


चेन्नई कैसे जाएं

चेन्नई दक्षिणी भारत का एक मुख्य एवं बड़ा शहर है। देश एवं विदेश से चेन्नई के लिए लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष पर्यटक आते हैं।


इसीलिए चेन्नई रेल, सड़क और हवाई मार्ग से जुड़ा हुआ है। 


रेलवे मार्ग चेन्नई के अंदर दो मुख्य रेलवे स्टेशन है। चेन्नई देश के सभी बड़े शहरों से डायरेक्ट रेलवे द्वारा जुड़ा हुआ है। नियमित रूप से चेन्नई के लिए रेल मिल जाती है। 


हवाई मार्ग चेन्नई एक बहुत बड़ा शहर है और यहां पर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी है। देश के प्रमुख शहरों से चेन्नई के लिए डायरेक्ट फ्लाइट की सुविधा उपलब्ध है। 


सड़क मार्ग चेन्नई से विभिन्न शहरों के राजमार्ग जुड़े हुए हैं। अतः आप सार्वजनिक वाहन से या फिर खुद के निजी वाहन से चेन्नई की यात्रा करने के लिए आ सकते है।


चेन्नई की सैर कैसे करें

चेन्नई की पर्यटन स्थलों की सैर करने के लिए आपको सार्वजनिक बस या ऑटो की भी सुविधा मिल जाती है।


इसके अलावा आप ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से टू व्हीलर या फोर व्हीलर भी किराए पर ले सकते हैं। चेन्नई में टूरिस्ट बस की भी सुविधा उपलब्ध है।


चेन्नई में रुकने की जगह

चेन्नई तमिलनाडु राज्य की राजधानी है तथा मुख्य पर्यटन स्थल के साथ-साथ एक बड़ा शहर भी है।


 जिसकी वजह से यहां आपको छोटे होटल से लेकर बड़े फाइव स्टार होटल की भी सुविधा मिल जाती है।


 आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल में ठहर सकते हैं। यहां पर ऑनलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।


निष्कर्ष

आज की इस पोस्ट के अंदर हमने दक्षिणी भारत के मुख्य पर्यटन स्थल, चेन्नई के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।


आपको यह पोस्ट कैसा लगा। इसके बारे में कमेंट करके जरूर बताएं तथा इस पोस्ट को आप अपने यार दोस्तों, फेसबुक, टेलीग्राम आदि पर शेयर जरूर करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !