पुणे में घूमने के स्थान और जाने का समय | Places to visit in Pune and time to visit

 Govind Soni
0

 पुणे में घूमने के स्थान और जाने का समय

महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर पुणे पर्यटन के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। 


आज हम इस लेख के अंदर महाराष्ट्र के इस दूसरे बड़े शहर पुणे एवं उसके आसपास के पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी प्रदान करेंगे।

पुणे में घूमने के स्थान और जाने का समय | Places to visit in Pune and time to visit


 पुणे का समृद्ध इतिहास एवं आधुनिकता का समावेश आदि आने वाले पर्यटकों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। 


समुद्र के किनारे परिस्थित यह तथा यहां के गार्डन, पिकनिक स्पॉट आदि आने वाले लोगों को बहुत ही आकर्षित करते हैं। 


पुणे के बारे में रोचक तथ्य

मराठा राज्य का सांस्कृतिक राजधानी पुणे था।

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी का पुणे के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है।


आज के समय में जल्दी विकसित होने वाला शहर भी है। तथा आईटी हब भी पुणे ही है।


पुणे के लोकप्रिय पर्यटक स्थल ( Pune Tourist Places in Hindi)

राजगढ़ का किला

राजगढ़ का किला ऐतिहासिक किला है, जो बहुत सारी घटनाओं का साक्षी रहा है। यह किला 4600 फीट की ऊंचाई पर एक पहाड़ी पर स्थित है। इस पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने की भी सुविधा उपलब्ध है।


लाल महल

छत्रपति शिवाजी का यह निवास स्थान था। जब तक उन्होंने कोई कीला नहीं जीता, तब तक इसी लाल महल में रहा करते थे। 


लाल महल का निर्माण शिवाजी के पिताजी ने 1643 ईस्वी में करवाया था। लाल महल पर कुछ चित्रों द्वारा दर्शाया गया है, शिवजी के जीवन के बारे में। 


शिवनेली किला

यह किला शिवाजी का जन्म स्थान है। यह किला एक पहाड़ी पर 300 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है।

 शिवनेली किला आकर आप शिवाजी के जीवन से संबंधित कई सारी जानकारियां जान सकते हैं। इस किले की सुरक्षा बहुत तगड़ी थी, उसी टाइम में।


 इस किले तक आने के लिए आपके सात फाटकों को पार करते हुए आना होगा। 

शिवनेली किले के अंदर छत्रपति शिवाजी एवं उनकी माता जी की भी मूर्ति लगी हुई है। 


आगा खान पैलेस

आगा खान पैलेस का निर्माण 1892 ई के अंदर मोहम्मद शाह आगा खान ने करवाया था। फिर इस पैलेस को आगा खान ने महात्मा गांधी को सम्मान स्वरूप दान में दे दिया था। 


इस पैलेस के अंदर महात्मा गांधी, कस्तूरबा गांधी और महादेव भाई देसाई के स्मारक बने हुए हैं। 


पार्वती हिल

पार्वती हिल पर प्राचीन मंदिर बने हुए हैं। इस स्थान पर भगवान शिव, विष्णु, गणेश एवं कार्तिकेय के मंदिर बने हुए हैं। यह मंदिर 17 वी शताब्दी के बने हुए हैं।


 यह स्थान समुद्र तल से 2100 फीट की ऊंचाई पर है। बहुत ही हरा भरा सुंदर आकर्षक स्थान है। यहां पर एक संग्रहालय बना हुआ है, जहां पर परंपरागत वस्तुएं रखी गई है।


 बंदूके, तलवारे, भाले, पांडुलिपि आदि कई प्रकार की। इस संग्रहालय के अंदर पेशवा शासको के कई चित्र भी लगे हुए हैं। 


सिंहगढ़ किला

सिंहगढ़ किला सहयाद्रि पर्वत पर स्थित है। यहां के आसपास का वातावरण बहुत ही हरा - भरा एवं शांत हैं।

 यहां पर आने पर एक अलग ही शांति का अनुभव प्राप्त होता है। सिंहगढ़ किला समुद्र तल से 4300 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। 


यहां पर सुंदर- झरने, आसपास का शांत वातावरण लोगों को आकर्षित करता है। 


पश्चिमी घाट

पुणे का पश्चिमी घाट बहुत ही प्रसिद्ध एवं आकर्षक है। यहां पर घने जंगल, ऊंची चोटियों पहाड़, सुंदर फूल एवम् घटिया आने वाले लोगों को आकर्षित करती है।


 इस स्थान को यूनेस्को ने भी विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। प्रकृति के प्रति प्रेम करने वालों के लिए यह जगह बहुत ही खास है। यहां पर पर्यटकों को अवश्य एक बार आना चाहिए। 


राजा दिनकर केलकर म्यूजियम

यह म्यूजियम देश का दूसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। इस म्यूजियम का निर्माण राजा दिनकर केलकर की स्मृति में बनाया गया है। 


भारत के विभिन्न हिस्सों की अलग-अलग कलाकृतियों को इस संग्रहालय के अंदर संग्रहित करके रखा गया है। 


इस संग्रहालय के अंदर विशेष रूप से हाथी दांत की वस्तुएं, लकड़ी की वस्तुएं, वस्त्र, सिक्के, लेखन से संबंधित सामग्री, पेंटिंग, मूर्तियां आदि कई प्रकार की वस्तुएं रखी गई है। 


इस संग्रहालय के अंदर 21000 से भी ज्यादा प्रकार की कलाकृतियां आदि विभिन्न वस्तुएं रखी गई है। 


पुणे का प्रसिद्ध स्थानीय भोजन

पुणे के अंदर आपको महाराष्ट्र के पारंपरिक व्यंजनों के अलावा, भारत के अन्य हिस्सों के भी व्यंजन मिल जाते हैं। 

स्ट्रीट फूड यहां पर बहुत ही ज्यादा मिलता है। पाव भाजी, वडा पाव, दाबेली, पोहा, मिसलपाव, पानी पुरी वगैरह बहुत ही प्रसिद्ध है। 

पुणे घूमने के लिए सबसे अच्छा समय

पुणे महाराष्ट्र का बहुत बड़ा शहर भी है तथा आकर्षक स्थान भी है। इस शहर के अंदर आप अक्टूबर महीने से लेकर फरवरी महीने तक कभी भी आ सकते हो।

 वैसे तो आप साल भर में कभी भी आ सकते हो, लेकिन इस समय का मौसम बहुत ही शानदार यानी सम मौसम रहता है। ना सर्दी होती है और ना ही गर्मी होती है।

 बारिश के मौसम में यहां पर बारिश अत्यधिक होती हैं। 
दिसंबर के महीने में सवाई गंधर्व संगीत महोत्सव का आयोजन किया जाता है। 

तो आप इस महोत्सव के अंदर शास्त्रीय संगीत का आनंद ले सकते हैं। 

पुणे की यात्रा कैसे करे?

पुणे के अंदर हवाई अड्डा भी है। देश के सभी बड़े शहरों से पुणे के लिए डायरेक्ट हवाई सुविधा उपलब्ध है। पुणे के अंदर इंटरनेशनल हवाई अड्डा भी है, जहां पर विदेश से भी फ्लाइट आती जाती रहती है।

पुणे के अंदर बड़ा रेलवे स्टेशन भी है। यहां पर लोकल के अलावा एक्सप्रेस ट्रेन भी आती है। देश के हर कोने से यहां पर ट्रेन आती है। 

सड़क मार्ग द्वारा भी आप पुणे आ सकते हैं। पुणे आने के लिए आपको सार्वजनिक वाहन, निजी वाहन या खुद के वाहन से भी आ कर सकते हैं। 

पुणे के अंदर ठहरने की व्यवस्था

पुणे एक बड़ा और प्रसिद्ध शहर है। यहां पर कई सारी होटल एवं रेस्टोरेंट है। जहां पर आप सस्ते से लेकर लग्जरी रूम की भी सुविधा उपलब्ध है।

 तो यहां पर ठहरने संबंधी बहुत सारी व्यवस्थाएं हैं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख के अंदर हमने पुणे शहर के पर्यटन स्थलों के बारे में आपको जानकारी प्रदान की है। यह जानकारी आपको अच्छी लगे तो कमेंट जरुर करें और हमें कुछ सुझाव हो तो अवश्य कमेंट करके बताएं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !