हैदराबाद में घूमने के स्थान और जाने का सही समय | Places to visit in Hyderabad

 Govind Soni
0


Hyderabad Me Ghumne ke sthan:

आंध्र प्रदेश और तेलगाना दोनों राज्यों की राजधानी हैदराबाद है।


 हैदराबाद पर्यटन के तौर पर काफी प्रसिद्ध स्थान है और यहां के व्यंजन भी बहुत ही प्रसिद्ध है। देश के अलावा विदेश से भी काफी संख्या में पर्यटक हैदराबाद घूमने के लिए आते हैं।


 यहां की पुरानी इमारतें, लोकल संस्कृति एवं खान-पान पर्यटकों को आकर्षित करता है। 


हैदराबाद में घूमने के स्थान Places to visit in Hyderabad


हैदराबाद में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान है। हम आज के इस लेख के अंदर हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा उसके प्रसिद्ध खान-पान के बारे में जानेंगे:


हैदराबाद के दिलचस्प तथ्य

  • हैदराबादी बिरयानी विश्व प्रसिद्ध है, इसको खाने के लिए पर्यटक देश एवं विदेश से भी आते हैं। 
  • हीरे की खदानें भी हैदराबाद में मौजूद है।
  • हैदराबाद में कृत्रिम झीले भी बहुत है।
  • हैदराबाद के अंदर चारमीनार है, जो बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है।
  • हैदराबाद के अंदर आपको असली हीरा, मोती और पन्ना मिलता है। इसीलिए इसको मोतियों का शहर भी कहा जाता है।


हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | (famous tourist places in hyderabad)


चारमीनार

हैदराबाद शहर के बीच बीच में चारमीनार स्थित है। बड़े-बड़े चार मीनारों से इस चारमीनार का निर्माण किया गया है। 


चारमीनार का निर्माण सन 1591 ईस्वी में, मोहम्मद कुतुब ने करवाया था। 


मूसी नदी के किनारे पर स्थित है। यहां पर आप ईरानी चाय और ओसमानिया बिस्किट का मजा ले सकते हैं। 


रामोजी फिल्म सिटी

रामोजी फिल्म सिटी 2000 एकड़ से ज्यादा भूमि में फैली हुई है। इस स्थान पर फिल्म एवं सीरियल की शूटिंग की जाती है। 


इस फिल्म सिटी के अंदर आपको फिल्मों में आजमाएं गए सारे सीन भी देखने को मिलते हैं। इस फिल्म सिटी के अंदर कहीं प्रकार के रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं बच्चों के लिए पार्क भी है।


 हैदराबाद जाओ तो रामोजी फिल्म सिटी की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। यह फिल्म सिटी घूमने के लिए आपका पूरा दिन लग जाता है, सुबह 9:00 यह खुलता है।


सालार जंग म्यूजियम

यह म्यूजियम भारत का तीसरा सबसे बड़ा म्यूजियम है। 12वीं शताब्दी से लेकर 20वीं शताब्दी, तक की मानव द्वारा निर्मित विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां, इस म्यूजियम के अंदर रखी गई है।


 यहां पर आपको औरंगजेब की तलवार भी देखने को मिल जाएगी। विभिन्न प्रकार की प्राचीन मूर्तियां भी देखने को मिलती हैं। 


हुसैन सागर झील

एशिया की सबसे बड़ी कृत्रिम झील हुसैन सागर झील है। यह झील 6 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है तथा इस झील के बीच में गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित है।


 इस झील के अंदर आप वोटिंग, क्रूज़िंग एवं वाटर स्पोर्ट का मजा ले सकते हैं। सोमवार के दिन हुसैन सागर झील बंद रहती है। 


गोलकोंडा किला

यह किला भारत के प्राचीन किलों में से एक है। इस किले का निर्माण कुतुब शाह ने 15वीं शताब्दी में करवाया था।


 यह किला हैदराबाद शहर से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक इस किले में एंट्री है।


 इस किले के अंदर शुक्रवार, शनिवार, रविवार एवं सोमवार को साउंड एवं लाइटिंग शो का आयोजन होता है। 


चौमहल्ला पैलेस

निजाम परिवार इसी पैलेस के अंदर निवास करता है। इस पैलेस को 2005 के अंदर पर्यटकों के लिए खोला गया था। 


इस पैलेस के अंदर आपको क्लॉक टावर तथा बड़े-बड़े रूम आदि कहीं चीज देखने को मिलेगी। चारमीनार से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर चौमहल्ला पैलेस स्थित है।


 शुक्रवार के दिन यह पैलेस बंद रहता है। तथा इसका खुलने का समय सुबह 10:00 से लेकर शाम 5:00 तक का होता है। 


मक्का मस्जिद

यह मस्जिद 400 साल पुरानी मस्जिद है। भारत की पुरानी एवं फेमस मस्जिदों में से यह भी एक है।


 सऊदी अरब के मक्का शहर से पत्थर और मिट्टी लाकर इस मस्जिद का निर्माण करवाया गया है।


 इसीलिए इस मस्जिद का नाम भी मक्का मस्जिद रखा गया है। इस मस्जिद का निर्माण कुतुब शाह ने करवाया था। 


नेहरू जूलॉजिकल पार्क

380 एकड़ में फैला हुआ यह नेहरू जूलॉजिकल पार्क 50 साल पुराना है। गैंडा, एशियाई शेर, हाथी, चीता आदि विभिन्न प्रकार के बड़े जानवर इस पार्क में देखने को मिलते हैं।


 स्पार्क के अंदर वोटिंग का मजा लेने की भी सुविधा उपलब्ध है। बच्चों के लिए डायनासोर पार्क तथा ट्रेन एवं हाथी की सवारी भी है। फैमिली के साथ आकर इस पार्क का मजा जरूर लेना चाहिए। 


स्नो वर्ड

यह मानव निर्मित स्नो है, यहां पर तापमान -5 डिग्री रहता है। यहां पर आपको बर्फ से संबंधित विभिन्न प्रकार की एक्टिविटीज करने को मिलती हैं।


 स्नो वर्ल्ड को विभिन्न टेक्नोलॉजी के माध्यम से बनाया हुआ है। 


हैदराबाद का जगन्नाथ मंदिर

जगन्नाथ मंदिर हिंदुओं का पवित्र धर्म स्थल है। इसका निर्माण उड़िया लोगों द्वारा करवाया हुआ है। 


इस मंदिर के शिखर की ऊंचाई 70 फीट से ज्यादा है, बहुत ही आकर्षक शिखर बना हुआ है। इस मंदिर के खुलने का समय सुबह 6:00 से लेकर शाम 5:00 तक का है। 


बिरला मंदिर

हैदराबाद की बिरला मंदिर के अंदर विष्णु भगवान की प्रतिमा स्थापित है। यहां पर साल भर पर्यटक लोग दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।


 पूरे साल भीड़ रहती है, बिरला मंदिर के अंदर। स्वामी रंगनाथन जी ने इस मंदिर का निर्माण करवाया था।


 सफेद संगमरमर के पत्थर के द्वारा इस मंदिर का निर्माण करवाया हुआ है। सन 1966 ई के अंदर इस मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। 


और यह मंदिर पूरा होने में 10 साल लग गए थे। इस मंदिर में दर्शन करने हेतु सुबह 7:00 से लेकर 12:00 तक तथा दोपहर में 3:00 से लेकर रात 9:00 तक खुला रहता है। 


श्रीशैलम मंदिर

हैदराबाद की नल्लमल्ला पहाड़ी पर श्रीशैलम मंदिर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही पुराना है, इसका वर्णन पुराणों में भी मिलता है। इस मंदिर के एक ओर कृष्णा नदी बहती है। 


कट्टा मैसम्मा मंदिर

हवाई अड्डे से 1 किलोमीटर की दूरी पर यह मंदिर स्थित है। यह मैसम्मा माताजी का मंदिर है। 


जुलाई के महीने के अंदर बोनालू उत्सव का आयोजन इस मंदिर में किया जाता है। 


बेगमपेट मस्जिद

यह मस्जिद हवाई अड्डे से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको आधुनिक वास्तु कला एवं साज सजावट की हुई मस्जिद है। 


प्रसिद्ध स्पेनिश मस्जिद की तरह इस मस्जिद को बनाया हुआ है। 


इंदिरा पार्क

हवाई अड्डे से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर यह सुंदर हरा भरा पार्क है। इस पार्क के अंदर आपको मानव निर्मित रेगिस्तान भी मिल जाएगा तथा नाव की सवारी का भी आनंद लेने की सुविधा उपलब्ध है। 


जलविहार वाटर पार्क

हवाई अड्डे से 2 किलोमीटर की दूरी पर यह वाटर पार्क स्थित है। और इसके अंदर देश का सबसे बड़ा वेव पूल है। 


इस वाटर पार्क के अंदर बच्चों के लिए मिनी ट्रेन की भी सुविधा उपलब्ध है। तथा फूड कोर्ट की भी सुविधा है। 


हैदराबाद में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

हैदराबाद के अंदर आपको वेज एवं नॉनवेज दोनों प्रकार के खाने के व्यंजन मिल जाएंगे। विशेष तौर पर हैदराबाद नॉनवेज खाने के लिए प्रसिद्ध है। 


मिर्ची का सालन, सीर कोरमा, कीमा समोसा, ईरानी चाय, हैदराबाद की बिरयानी, हैदराबादी हलीम आदि विभिन्न प्रकार की व्यंजन बहुत ही प्रसिद्ध है और खाने में बहुत ही लजीज होते हैं। 


हैदराबाद में ठहरने की व्यवस्था 

हैदराबाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है तथा बड़ा शहर भी है। इसीलिए यहां पर आपको ठहरने के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधा मिल सकती है। 


यहां पर आपको फाइव स्टार, सेवन स्टार होटल भी मिल जाएगी। आप अपने बजट के हिसाब से कहीं भी रह सकते हैं। यहां पर रूम रेंट की भी सुविधा उपलब्ध है। 


रूम रेंट आपको कम कीमत में मिल जाएंगे।


हैदराबाद में घूमने का सही समय 

अगर आप हैदराबाद के अंदर घूमने के लिए आना चाहते हैं, तो अक्टूबर महीने से लेकर मार्च तक के महीने में आ सकते हैं।


 इस समय यहां पर मौसम एकदम समान रहता है। ना सर्दी पड़ती है और ना ही गर्मी । गर्मी के मौसम में यहां पर काफी गर्मी भी पड़ती है और बारिश के मौसम में यहां काफी ठीक-ठाक बारिश होती रहती है। 


हैदराबाद की यात्रा कैसे करें 

सड़क मार्ग 

हैदराबाद देश के सभी बड़े शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।


 हैदराबाद आने के लिए आपको बेंगलुरु, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता सभी स्थानों से लग्जरी एवं वोल्वो बसों की सुविधा मिल जाएगी।


 हैदराबाद आने के लिए सार्वजनिक वाहन की भी बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध है। तथा निजी वाहन भी आते हैं और आप अपना खुद का वाहन लेकर भी आ सकते हैं। 


रेल मार्ग 

हैदराबाद के अंदर तीन प्रमुख रेलवे स्टेशन है डेक्कन रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद एवं काचीगुड़ा।


 देश के विभिन्न शहरों से हैदराबाद के लिए डायरेक्ट आपको ट्रेन मिल जाएगी। यहां पर बड़े शहरों से प्रतिदिन ट्रेन आती रहती है। 


हवाई मार्ग 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अंदर, आपको देश के सभी बड़े शहरों से प्रतिदिन हवाई की सुविधा मिल जाएगी। 


यह हवाई अड्डा हैदराबाद शहर से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। देश के सभी बड़े शहरों से डायरेक्ट हैदराबाद के लिए एरोप्लेन मिल जाते हैं और प्रतिदिन आते रहते हैं। 


निष्कर्ष

आज के इस लेख के अंदर हमने हैदराबाद के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल तथा यहां के प्रसिद्ध व्यंजन, ठहरने की व्यवस्था तथा हैदराबाद की यात्रा कैसे करें। 


आदि के बारे में आपको विस्तार पूर्वक बताया है। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। तथा इस लेख को आप शेयर जरूर करें।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !