मेघालय में घूमने के स्थान एवम यात्रा | Places to visit in Meghalaya travelling

 Govind Soni
0

Meghalaya Me Ghumne Ke Sthan: पूर्वोत्तर भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में मेघालय भी एक खूबसूरत राज्य है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। 


मेघालय के अंदर बहुत सारे दर्शनीय स्थल है, जहां पर पर्यटक साल भर आते रहते हैं। 


मेघालय राज्य की कला और संस्कृति बहुत ही समृद्ध और विश्व प्रसिद्ध है।


अगर आप मेघालय राज्य की यात्रा करना चाहते हैं, तो हमारे इस लेख को ध्यान पूर्वक अवश्य पढ़े।

मेघालय में घूमने के स्थान एवम यात्रा | Places to visit in Meghalaya travelling



मेघालय में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल (Famous tourist places to visit in Meghalaya)

मेघालय के दिलचस्प तथ्य 

मेघालय अपनी सुंदर पर्वत श्रृंखलाओं, भारी बारिश और उच्च पठार, झरने नदिया और घास के सुंदर मैदान आदि बहुत ही प्रसिद्ध स्थान है। 


मेघालय के अंदर उष्णकटिबंधीय वृक्ष पाए जाते हैं। 

मेघालय राज्य को "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है।

 

मेघालय राज्य फलों, सब्जियों, मसालों और औषधीय पौधों के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। 


मेघालय के प्रमुख पर्यटन स्थल | Major tourist places in Meghalaya


शिलांग

मैं गलियों की राजधानी शिलांग है। यह पूर्वोत्तर का प्रमुख हिल स्टेशन भी है। 


शिलांग के अंदर बादल बिल्कुल नजदीक चलते हैं, इसीलिए इसी बादलों का शहर भी कहा जाता है।


 शिलांग अपनी संस्कृति परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है। शिलांग की नाइट लाइफ भी बहुत ही सुंदर होती है।


चेरापूंजी

चेरापूंजी तथा उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को खासी लोग कहा जाता है।


 चेरापूंजी शहर का दूसरा नाम सोहरा भी है। चेरापूंजी के अंदर दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश होती है, इसका विश्व रिकॉर्ड भी इसके नाम दर्ज है।


 चेरापूंजी क्षेत्र में ही भारत का सबसे स्वच्छ गांव मौजूद है, जिसका नाम मावलिननॉंग हैं। 


दावकी झील

भारत और बांग्लादेश की सीमा पर दावकी झील स्थित है। मेघालय में घूमने लायक यह बहुत ही शानदार जगह है।


 भारत और बांग्लादेश के बीच व्यापार का प्रमुख स्थल भी यही है। इस झील के अंदर आपको नाव की सवारी का भी आनंद मिल जाता है।


 इस स्थान पर आपको यहां की प्राकृतिक सुंदरता, झील, झरने, मनमोहक दृश्य आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है। 


एलीफेंट फॉल

पर्यटकों का स्वर्ग स्थल एलीफेंट फॉल, खासी जिले के मुख्य शहर में स्थित है। इस स्थान पर एक विशाल चट्टान है, जो देखने में हाथी के आकार जैसी है। 


यह चट्टान 1987 में भूकंप के कारण नष्ट हो गई। एलीफेंट फॉल के आसपास बहुत ही सुंदर झरने तथा प्राकृतिक सुंदरता है। जो आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है।


तुरा शहर

पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्थित, यह एक पहाड़ी शहर है।


 नोकरेक नेशनल पार्क यहां का प्रसिद्ध स्थल है। इस नेशनल पार्क के अंदर आपको विभिन्न प्रकार के पहाड़ी जानवर देखने को मिलेंगे जैसे: तेंदुआ, सुनहरी बिल्ली, जंगली भैंस, तीतर, इत्यादि।


 यह पहाड़ी इलाका है, यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के पहाड़ी पक्षी भी देखने को मिलेंगे तथा सुंदर झरणों का नजारा भी देखने को मिलेगा। 


मौसिनराम

मेघालय का बेहतरीन और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मौसिनराम भी हैं। यह गांव शिवलिंगम के आकार जैसा है। 


प्राकृतिक प्रेमी लोक तथा बारिश का लुफ्त उठाने वाले पर्यटकों को इस स्थान पर अवश्य आना चाहिए। यह गांव चेरापूंजी के नजदीकी स्थित है। 


जवाई शहर

जवाई शहर जयंतिया हिल्स के अंदर स्थित है। जवाई शहर के अंदर आपको मेघालय राज्य के लोगों की संस्कृति और परंपरा देखने को मिलती है।


 इस स्थान पर आकर आप मेघालय के लोगों की जीवन शैली के बारे में अच्छी तरह से जान सकते हैं। इस स्थान पर आपको एक झील तथा पार्क भी है, जहां पर बहुत सारे पर्यटक आते हैं। 


बाघमारा

बाघमारा स्थान बहुत सारी वनस्पतियों का सघन तथा समृद्ध स्थान है। इस स्थान पर आपको नदियां, झील, विभिन्न सुंदर पहाड़ियां देखने को मिलेगी।


 यहां पर एक फॉरेस्ट स्थल भी है, जहां पर आपको पहाड़ी तथा जंगली लंगूर हाथी और विभिन्न प्रकार के पशु एवं पक्षी देखने को मिलेंगे।


मावसई गुफा

मेघालय की यह गुफा बहुत ही प्रसिद्ध है, जो भूल भूलेया के रूप में स्थित है। 


इस गुफा के अंदर आपको चमकती हुई रोशनी के अलावा विभिन्न प्रकार के पत्थर भी देखने को मिलेंगे।


 इस गुफा की लंबाई लगभग 150 किलोमीटर है और यह गुफा चेरापूंजी के पास ही स्थित है। 


मावलिननांग गांव

मेघालय का सबसे सुंदर और साफ गांव मावलिननांग गांव है। इस गांव को "गॉड्स आफ गार्डन" के नाम से भी जाना जाता है। 


यह बहुत ही खूबसूरत गांव है, इसीलिए यहां पर पर्यटक आने को बहुत ही ज्यादा आकर्षित होते हैं।


 सन 2003 के अंदर इस गांव को एशिया का सबसे साफ एवं स्वच्छ गांव का दर्जा दिया गया है। 


मेघालय के स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजन | Local famous dishes of Meghalaya

मेघालय जितना पर्यटन के रूप में प्रसिद्ध है, उतना ही इसका खान-पान भी समृद्ध है। यहां के कुछ लोकल प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में आपको बताते हैं 


जादो

नखम बिची

धोख्ले

पुमालोई

बम्बू शूट्स

दोहे जेम

तुंग रिंबाई

मिनिल सोंगा

एग दाल

हर्बड पोर्क और सेब

राइस बीयर

मोमो

मेलीम चिकन

पुडोह

मोमोज

जलेबी

तुंगरीम्बाई

टंगटाप

दोहनीयनग

मीसा मच पूरा 

आदि यहां के प्रसिद्ध व्यंजन है। 


मेघालय में ठहरने की व्यवस्था | Accommodation in Meghalaya

मेघालय बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। इसलिए आपको यहां पर ठहरने के लिए बहुत सारी व्यवस्थाएं मिल जाएगी। 


मेघालय के अंदर आपको कम बजट से लेकर हाई बजट तक की विभिन्न प्रकार की होटल मिल जाएगी। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी होटल के अंदर ठहर सकते हैं। 


मेघालय की यात्रा करने का समय 

अगर आप मेघालय राज्य की यात्रा करना चाहती है, तो हम आपको बताते हैं, अक्टूबर महीने से लेकर मार्च तक के महीने के अंदर आप यात्रा कर सकते हैं।


 वैसे तो आप साल भर में कभी भी आ सकते हैं। लेकिन यहां पर अलग-अलग समय, अलग-अलग मौसम रहता है, इसीलिए सबसे उपयुक्त मौसम अक्टूबर से मार्च तक का महीना रहता है। 


बारिश के मौसम में इस राज्य के अंदर बहुत ज्यादा बारिश होती है तथा भूस्खलन का भी डर रहता है। इसीलिए आपको इस मौसम में ना आओ तो अच्छा रहेगा। 


मेघालय की यात्रा के माध्यम 

रेल मार्ग

अगर आप रेल मार्ग द्वारा मेघालय की यात्रा करना चाहते हैं, तो इसका नजदीकी रेलवे स्टेशन गुवाहाटी है। 


गुवाहाटी के बाद आप मेघालय राज्य के लिए विभिन्न प्रकार की बसों या निजी वाहन लेकर भी जा सकते हैं। 


सड़क मार्ग

मेघालय राज्य सड़क मार्ग द्वारा देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। 


आप मेघालय की यात्रा करने के लिए सार्वजनिक वाहन की सुविधा उपलब्ध है तथा निजी वाहन लेकर भी जा सकते हैं। 


हवाई मार्ग

मेघालय के अंदर कोई हवाई अड्डा नहीं है। मेघालय जाने के लिए आपके नजदीकी गुवाहाटी हवाई अड्डे पर आना होगा। 


गुवाहाटी हवाई अड्डा देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। गुवाहाटी आने के बाद आगे आप सड़क मार्ग द्वारा मेघालय की यात्रा कर सकते हैं। 


अगर आप मेघालय की यात्रा करते हैं, तो कम से कम आपको 5 दिन का प्लान अवश्य बनाना चाहिए। 


अगर आप 5 दिन का प्लान बनाते हैं, तो आप काफी अच्छे पर्यटन स्थलों को देख सकेंगे।


 तथा इस स्थान पर आने का आपको कम से कम 10000 से लेकर 20000 तक खर्च आएगा।


WhatsApp Channel Join


Telegram Group Join

निष्कर्ष

आज के लेख Meghalaya Me Ghumne Ke Sthan, मेघालय में घूमने के स्थान के अंदर, आपको मेघालय राज्य के प्रमुख प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और मेघालय की यात्रा कैसे करें आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है।


 यह लेख आपको कैसा लगा, अगर अच्छा लगा है, आपको पसंद आया है, और यह जानकारी आपके लिए उपयुक्त साबित हुई है, 


तो आप कमेंट करके बताएं तथा अपने यार दोस्तों को व्हाट्सएप, टेलीग्राम, फेसबुक वगैरा पर शेयर जरूर करें। 


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !