वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा और सम्पूर्ण जानकारी | Vaishno Devi Temple Yatra and complete information

 Govind Soni
0

 भारत के प्रसिद्ध एवं प्राचीनतम तीर्थ स्थलों में से एक तीर्थ स्थल वैष्णो देवी धाम की यात्रा है। वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा बहुत ही कठिन यात्रा मानी जाती है।


 वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर के त्रिकूट पहाड़ियों की गुफाओं में स्थित है। इस मंदिर तक पहुंचाने के लिए श्रद्धालुओं को 13 किलोमीटर की पहाड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है, जो बहुत ही कठिन होती है। 

वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा और सम्पूर्ण जानकारी | Vaishno Devi Temple Yatra and complete information


आज के इस लेख के अंदर हम वैष्णो देवी यात्रा के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे 


वैष्णो देवी की यात्रा कब चालू होती है?

 वैष्णो देवी की यात्रा करते समय किन बातों को ध्यान रखना चाहिए ?

वैष्णो देवी की यात्रा कब करनी चाहिए ?

वैष्णो देवी की चढ़ाई कितना लंबी है?

आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई हैं। 


वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा और जाने का सही समय । vaishno devi yatra


वैष्णो देवी मंदिर के बारे में दिलचस्प तथ्य

  • वैष्णो देवी मंदिर जम्मू कश्मीर के त्रिकूट की पहाड़ियों की गुफाओं के अंदर स्थित है। 
  • वैष्णो देवी मंदिर के अंदर मां काली, मां सरस्वती और माता लक्ष्मी की प्राकृतिक रूप से चट्टानो की मुर्त रूप की मूर्तियां हैं। 
  • ऐसी मान्यता है इस मंदिर का निर्माण पंडित श्री धर ने करवाया था। जिसे माताजी ने स्वयं प्रकट होकर दर्शन दिए थे।
  • वैष्णो देवी का मंदिर 52 शक्तिपीठों में से प्रमुख प्रभावशाली शक्तिपीठ माना जाता है। 
  • ऐसी जानकारी है कि यह गुफा 10 लाख वर्ष पुरानी है। 



वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कब करनी चाहिए 

वैष्णो देवी की यात्रा पूरे साल भर चालू रहती है। लेकिन विशेष तौर पर मई और जून के महीने में ज्यादा सरदालु आते हैं।


 नवरात्रि के समय भी बहुत लोग यहां पर माता जी के दर्शन करने के लिए आते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों तक यहा अलग ही एक अंदाज और भक्ति भाव होता है।


 नवरात्रि यहां के सर्दियों के आरंभ में होती है और यहां पर सर्दियों बहुत ज्यादा पड़ती है। इसीलिए यहां आना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। 


वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए रास्ते | Routes to reach Vaishno Devi Temple

  1. कटरा से वैष्णो देवी की दूरी 18 किलोमीटर है। 
  2. वैष्णो देवी की यात्रा घोड़े द्वारा करते हैं तो 1800 रुपए किराया लगता है।
  3. कटरा से वैष्णो देवी यात्रा की चढ़ाई 13 किलोमीटर है। 
  4. कटरा से वैष्णो देवी की पैदल यात्रा का समय 3 से 4 घंटे लगता है। 



वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा कैसे करें | How to visit Vaishno Devi Temple

हवाई मार्ग 

वैष्णो देवी माता जी के मंदिर जाने के लिए नजदीक की हवाई अड्डा जम्मू के अंदर है।


 जम्मू से आपको कटरा जाना पड़ेगा जो 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। कटरा से 13 किलोमीटर का पैदल रास्ता है, वैष्णो देवी मंदिर के अंदर जाने का। 


जम्मू का एयरपोर्ट देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। 


रेल मार्ग 

वैष्णो देवी मंदिर जाने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन कटरा है। इसके अलावा दूसरा बड़ा स्टेशन जम्मू है।


 कटरा और जम्मू से आप टैक्सी के माध्यम से भी माताजी के मंदिर तक जा सकते हैं।


सड़क मार्ग 

कटरा तक सड़क मार्ग बना हुआ है। जहां पर आप देश के बड़े शहरों से सार्वजनिक या निजी वाहन के माध्यम से आ सकते हैं। 


आप अपने खुद का वाहन लेकर भी आ सकते हैं। कटरा के बाद 13 किलोमीटर का ट्रैकिंग पैदल मार्ग चलना पड़ता है, मंदिर जाने के लिए। 


वैष्णो देवी में ठहरने की व्यवस्था | Accommodation arrangements at Vaishno Devi

वैष्णो देवी का मुख्य बेस कटरा पहुंचने के बाद यहां पर बहुत सारी आपके लिए व्यवस्था है। जहां पर आप आराम से अपने हिसाब से ठहर सकते हैं।


यहां पर आपको प्री बुकिंग की भी ऑनलाइन सुविधा मिलती है। क्योंकि नवरात्रि के समय यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ रहती है और रूम ज्यादातर प्री बुकिंग किए हुए होते हैं।‌ 


वैष्णो देवी मुख मंदिर के मुख्य परिसर के अंदर भी कई सारी धर्मशाला हैं। तथा फ्री में रहने की भी सुविधा उपलब्ध है। 


यहां पर आपको शाकाहारी भोजन की व्यवस्था मिल जाएगी, चिकित्सा सुविधा भी मिल जाएगी। बाकी हर प्रकार की खाने-पीने का सामान भी मिल जाएगा।  


वैष्णो देवी मंदिर तक जाने का चढ़ाई का रास्ता 

वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए सबसे पहले आपको कटरा आना पड़ेगा। कटरा आने के बाद आगे 13 किलोमीटर की काफी कठिन चढ़ाई करनी पड़ेगी।


 प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में सरदारों वैष्णो देवी की यात्रा करते हैं। वैष्णो देवी की यात्रा के बीच मार्ग में आराम करने का लिए तथा खाने-पीने आदि की व्यवस्थाएं काफी हद तक सुविधा प्रदान की गई है। 


वैष्णो देवी मंदिर की चढ़ाई करने में असमर्थ लोगों के लिए पालकी, घोड़ा एवं खच्चर की भी सुविधा मिलती है। हेलीकॉप्टर की भी सुविधा उपलब्ध है। सभी का अपना-अपना अलग चार्ज लगता है। 


हेलीकॉप्टर द्वारा अगर आप चढ़ाई करते हैं, तो आपको मंदिर से ढाई किलोमीटर की दूरी पर उतरा जाता है। और यह बीच का ढाई किलोमीटर आपको पैदल चलना पड़ता है।


वैष्णो देवी के प्रसिद्ध व्यंजन 

वैष्णो देवी यात्रा में आपको सभी शाकाहारी व्यंजन हीं मिलेंगे। राजमा, चावल, पूरी साक आदि। 


वैष्णो देवी की यात्रा कैसे करें 

वैष्णो देवी यात्रा की शुरुआत कटरा से हो जाती है और यह इस जगह से काफी पर्यटक या श्रद्धालु लोग पैदल वैष्णो देवी तक जाते हैं।


 इसके अलावा आप घुड़सवारी तथा पालकी एवं हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। 


वैष्णो देवी की यात्रा में अपने साथ क्या डॉक्यूमेंट रखें 

वैष्णो देवी की यात्रा करने से पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। 


उस रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होने के बाद ही आप वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं। वैष्णो देवी साइन बोर्ड के द्वारा इस यात्रा का पंजीकरण किया जाता है। 


वैष्णो देवी माता जी का मंदिर समुद्र तल से 5200 फीट की ऊंचाई पर है। इसीलिए आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखना जरूरी है। 


वैष्णो देवी जाने का रास्ता बहुत ही कठिन और दुर्गम है तथा 14 किमी की खड़ी चढ़ाई है। इसीलिए आपकी अच्छी सेहत होना भी जरूरी है। 


वैष्णो देवी के इलाके में साल भर ठंड रहती है। इसीलिए आपको गर्म कपड़े साथ लेकर जाना जरूरी है। 


चढ़ाई के लिए आरामदायक जूते भी होना जरूरी है। जिससे आपको पैदल चलने में सहूलियत हो। 


निष्कर्ष 

हमें उम्मीद है कि वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा की जो हमने आपको जानकारी दी गई है, यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।


 इसके बारे में आपका कोई सुझाव है, तो हमें कमेंट करके अवश्य बताएं। अगर यह लेख आपको पसंद आया है और यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित हुई है, तो आप इस लेख को शेयर जरूर करें।

    

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !