इंदौर में घूमने के स्थान और दर्शनीय स्थल | Places to visit and sightseeing spots in Indore

 Govind Soni
0

 Indore Me Ghumne Ke Sthan:

इंदौर, मध्य प्रदेश राज्य का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला जिला है।


 भारत का सबसे अधिक स्वच्छ शहर इंदौर है। इंदौर शहर पर्यटन के रूप में काफी प्रसिद्ध है। तथा इसकी फूड कैपिटल के रूप में भी जान पहचान है।


 इंदौर के अंदर बहुत सारे टूरिस्ट पैलेस है, इसके बारे में इस लेख में हम आपको बताएंगे। 

इंदौर में घूमने के स्थान और दर्शनीय स्थल | Places to visit and sightseeing spots in Indore


इंदौर में घूमने के स्थान और दर्शनीय स्थल 

Places to visit and sightseeing spots in Indore


इंदौर के बारे में दिलचस्प तथ्य 

  • ऐतिहासिक इंद्रेश्वर मंदिर के नाम पर इंदौर का नाम पड़ा है। 
  • इंदौर की सुदामा नगर कॉलोनी, एशिया की सबसे बड़ी कॉलोनी है। 
  • भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा इंदौर में ही है, जिसकी ऊंचाई 25 फिट है। 
  • एशिया का सबसे साफ सुथरा शहर इंदौर है। 


इंदौर में घूमने के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल | Famous tourist places to visit in Indore


इंदौर का फेमस थीम पार्क

फेमस थीम पार्क इंदौर का बहुत ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर आप विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां कर सकते हैं।


 यह पहाड़ी इलाके में स्थित थीम पार्क है। इस स्थान पर आप जिपलाइन, स्काई साइकिलिंग, एयर एक्टिविटी, बॉल क्लाइमिंग आदि विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां कर सकते हैं। 


सींचा आइलैंड

सींचा आइलैंड एक प्रकार का एडवेंचर पार्क है। यहां पर आप विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां कर सकते हैं। 


सींचा आइलैंड इंदौर से 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आपको 700₹ एंट्री फीस द्वारा एडवेंचर गतिविधियां करवाई जाती है, जिसके अंतर्गत एक समय का भोजन भी दिया जाता है। 


गुलावट लोटस वैली

यह झील पूरी तरह से पुष्पों से ढकी हुई है। इस झील की सुंदरता को देखने के लिए पर्यटन बहुत संख्या में आते हैं।


 गुलावट लोटस वैली इंदौर शहर से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नव दंपति प्री वेडिंग शूट के लिए इस स्थान पर अवश्य आते हैं। 


इस स्थान पर आपको कोई एंट्री फीस नहीं देनी पड़ती है, बिल्कुल फ्री है। 


शीतला माता झरना

शीतला माता झरना बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आपको तीन टाइप के झरने देखने को मिलते हैं।


 पहाड़ों से निकलने वाले झरने और पानी की आवाज, हरे भरे खूबसूरत दृश्य यहां पर आने वाले पर्यटकों को आनंदित कर देते हैं।


 यहां पर एक कुंड है, जिसके अंदर आप स्नान भी कर सकते हैं ।


वाटरफॉल

मानसून सीजन में इस वॉटरफॉल के अंदर बहुत ही ज्यादा भीड़ रहती है। यह इंदौर का प्रसिद्ध वॉटरफॉल है। 


यहां पर हरे-भरे जंगल, नदिया, झरने आने वाले पर्यटकों को बहुत ही ज्यादा आकर्षित करते हैं। 


इंदौर का 56 स्ट्रीट फूड

इंदौर का 56 बहुत ही प्रसिद्ध है। इंदौर की यात्रा करें और 56 भोग का आनंद ना ले, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। 


56 स्ट्रीट फूड मार्केट में आपको विभिन्न प्रकार के व्यंजन खाने को मिलेंगे, जिसे आप आनंद ले सकते हैं। 


खजराना मंदिर

खजराना का गणेश मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिर है। यहां पर गणेश भगवान की बहुत ही शानदार प्रतिमा है। 


ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर के अंदर उल्टा स्वास्तिक बनाने पर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं। 


जैसे ही भक्तों की मनोकामना पूर्ण हो जाती है, तभी भक्त वापस इसी मंदिर में जाकर सही स्वास्तिक बनाते हैं। 


इंदौर की महारानी अहिल्याबाई ने खजराना गणेश मंदिर का निर्माण करवाया था। मंदिर की खुदाई के अंदर ही गणेश भगवान की प्रतिमा निकली थी।


 इस मंदिर के पास एक कुंड है। तथा यहां पर सभी देवी देवताओं की प्रतिमा लगी हुई है। 


कांच मंदिर

कांच मंदिर, जैन धर्म से संबंधित है। इस मंदिर के अंदर बाहर सफेद पत्थर से बनाया हुआ है और अंदर पूरी तरह से कांच की कलाकारी की गई है। 


मंदिर के अंदर सभी जगह पर खंबे, दीवार, छत आदि सभी स्थानों पर कांच की कलाकारी की गई है। इसीलिए इस मंदिर को कांच मंदिर कहा जाता है। 


अन्नपूर्णा मंदिर

अन्नपूर्णा मंदिर की कलाकृति बहुत ही सुंदर है। इसकी भव्यता को देखकर यहां पर पर्यटक बहुत तादाद में आते हैं।


 यह मंदिर हिंदुओं के तीर्थ स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। यहां पर पर्यटक साल भर आते रहते हैं। 


स्वामीनारायण टेंपल

यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर है। इस मंदिर की वास्तुकला बहुत ही शानदार है। स्क्रीन नक्काशी बहुत ही शानदार है, जो आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करती है। 


राजवाड़ा होल्कर

यह एक ऐतिहासिक हवेली है। राजवाड़ा होल्कर हवेली, होल्कर शासको की है। यह हवेली बहुत ही प्रसिद्ध है, यहां पर हवेली को देखने की एंट्री फीस भी लगती है। 


कृष्णा बाई होलकर छतरी

यह क्षत्रिय इंदौर के बीच में मेन मार्केट के अंदर बनवाई हुई है। इस स्थान पर तुकाजी राव, शिवाजी राव, कृष्णा बाई होलकर आदि की समाधि बनी हुई है। 


चोरल डेम रिसोर्ट

इस डैम के आसपास का प्राकृतिक शांत वातावरण, हरी भरी वादियां आपके मन को शांति एवं सुकून प्रदान करती हैं।


 यह डेम चोरल नदी पर बनाया हुआ है। यहां पर आप बोर्ड राइटिंग जैसी सवारी का लुफ्त उठा सकते हैं।


 इस डैम के पास एक रिसॉर्ट भी बनाया हुआ है, जहां पर आने वाले पर्यटकों को खाने-पीने की व्यवस्था मिलती है। 


इंदौर से 50 किलोमीटर की दूरी पर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के पास यह डेम स्थित है। 


टोरनैडो वाटर पार्क इंदौर

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा पार्क टॉरनेडो वाटर पार्क इंदौर में स्थित है। 


इस वाटर पार्क के अंदर आप पानी से संबंधित विभिन्न प्रकार की एडवेंचर गतिविधियां कर सकते हैं। समुद्री लहरों जैसी विभिन्न प्रकार की 30 प्रकार की गतिविधियां यहां पर करने को मिलती हैं। 


इस वाटर पार्क के अंदर आपको एंट्री फीस के रूप में ₹700 देने होते हैं। अगर आप लंच साथ में नहीं लेते हैं, तो आपको ₹500 में भी एंट्री मिल जाएगी। 



इंदौर के प्रसिद्ध व्यंजन 

जितना इंदौर पर्यटन के क्षेत्र में प्रसिद्ध है, उतना भी यहां के व्यंजन बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां पर आपको भारत के हर प्रकार का प्रसिद्ध व्यंजन मिल जाएगा। आइए जानते हैं:


इंदौर की फेमस नमकीन

यहां पर चाय के साथ नमकीन नहीं खाई जाती है। यहां पर नमकीन की सब्जी बनाई जाती है, और उसे खाने के अंदर खाया जाता है। 


इस प्रसिद्ध नमकीन का स्वाद लेने के लिए इंदौर आना पड़ेगा। 


बिना तला समोसा

इंदौर के अंदर विशेष प्रकार का समोसा बनाया जाता है। जिन्हें तेल के अंदर नहीं तला जाता है।


इस समोचे के अंदर कच्चा प्याज और नमकीन सेव डाला हुआ होता है, पकाने के लिए। समोसा पेटिस की तरह बनाया जाता है। 


जिससे यह अच्छी तरीके से पक जाता है। इस समोसे को हरी चटनी के साथ खाया जाता है। 


इंदौर की फेमस मैगी

इंदौर की मैगी बनाने में थोड़ा बहुत समय लगता है। क्योंकि यहां पर इंदौरी मसाले के साथ अन्य भी मसाले डालकर विशेष प्रकार की मैगी बनाई जाती है।


 यहां पर मैगी बनाने के लिए सब्जी की तरह तड़का नहीं लगाया जाता है।


इंदौर के फेमस पराठे

इंदौर के अंदर रामबाबू के पराठे इंदौर के साथ सभी जगह पर भी प्रसिद्ध है। यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के आलू के पराठे मिल जाएंगे।


इंदौर का प्रसिद्ध मालपुआ

रबड़ी और मेवे के साथ मालपुआ को बनाया जाता है। इंदौर के लोग सर्दियों के मौसम में मालपुए को बड़े चाव के साथ खाते हैं। 


इंदौर के अंदर आपको कई सारी मालपुआ की विभिन्न प्रकार की दुकान मिल जाएगी। 


इंदौर की प्रसिद्ध दाल बाटी

दाल बाटी राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन है। लेकिन इंदौर के लोग भी बड़े चाव के साथ दाल बाटी को खाते हैं। 


यहां पर आपको विभिन्न प्रकार के रेस्टोरेंट के अंदर दाल बाटी की सुविधा मिल जाएगी।


इंदौर में ठहरने की व्यवस्था 

इंदौर के अंदर ठहरने के लिए आपको कई सारी होटल एवं धर्मशालाएं मिल जाएगी। 


आप अपने बजट के हिसाब से किसी भी होटल या धर्मशाला में रह सकते हैं। यहां पर ठहरने की बहुत अच्छी सुविधा है।


 होटल की बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकते हैं और ऑफलाइन की भी सुविधा उपलब्ध है। 


इंदौर की यात्रा करने का उपयुक्त समय 

इंदौर की यात्रा आप साल भर में किसी भी समय कर सकते हैं। वैसे बारिश के मौसम में काफी अच्छी बारिश होती है, लेकिन अत्यधिक बारिश नहीं होती है।


 सर्दी और गर्मी के मौसम में यहां पर तापमान वैसे सामान्य ही रहता है। अगर आप वॉटरफॉल के शौकीन है, तो गर्मी के मौसम में अवश्य आए। 


इंदौर की यात्रा कैसे करें 

इंदौर की यात्रा रेल मार्ग, हवाई मार्ग या सड़क मार्ग किसी से भी कर सकते हैं।


रेल मार्ग

इंदौर के अंदर ही रेलवे स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। तो आप रेल मार्ग द्वारा इंदौर की यात्रा कर सकते हैं।


सड़क मार्ग

इंदौर शहर सड़क मार्ग द्वारा देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। आप सार्वजनिक वाहन या निजी वाहन या खुद के स्वयं के वाहन लेकर भी इंदौर की यात्रा कर सकते हैं।


वायुयान

इंदौर के अंदर ही अहिल्याबाई एयरपोर्ट स्थित है। यह देश के सभी बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। आप हवाई मार्ग द्वारा यात्रा कर सकते हैं।


इंदौर के अंदर घूमने के लिए आप वहां की बसें या प्राइवेट कब की बुकिंग भी कर सकते हैं। 



आज के इस लेख के अंदर हमने इंदौर में घूमने के स्थान Indore Me Ghumne Ke Sthan के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है। यह लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।


 अगर यह लेख आपको पसंद आया है, तो आप इस लेख को शेयर जरूर करें।





Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !