रायपुर में घूमने के स्थान और जाने का उपयुक्त समय || Popular Tourism Places of Raipur

 Govind Soni
0

 Raipur Me Ghumne Ke Sthan: रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है। रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है। छत्तीसगढ़ राज्य सन 2000 से पहले मध्य प्रदेश राज्य का ही हिस्सा था। रायपुर की सांस्कृतिक विरासत बहुत ही शानदार और पारंपरिक है। अगर आप रायपुर के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आपके यहां पर त्योहारों के समय यात्रा करना चाहिए। रायपुर के अंदर विभिन्न फंक्शन को बहुत ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं परंपरागत तरीके से मनाया जाता है। रायपुर अपने विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां का रहन सहन भी शानदार है, तथा यहां के लोकल व्यंजन भी बहुत ही प्रसिद्ध है। 


रायपुर में घूमने के स्थान और जाने का उपयुक्त समय || Popular Tourism Places of Raipur


 आज के इस लेख के अंदर हम आपको रायपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं:


रायपुर में घूमने के प्रसिद्ध स्थान (Raipur Tourist Places in Hindi) 

रायपुर के दिलचस्प तथ्य 

मौर्य साम्राज्य के समय रायपुर कौशल राज्य का हिस्सा था।

भारत के धान का कटोरा रायपुर को कहा जाता है। 

औद्योगिक, कृषि एवं वन उत्पादकों का मुख्य केंद्र रायपुर है। 


रायपुर में घूमने के स्थान (Places to visit in Raipur)

विवेकानंद सरोवर

 रायपुर की सबसे पुरानी झील विवेकानंद सरोवर है। विवेकानंद सरोवर झील भगवान बुद्ध को समर्पित है, इसीलिए इसे बुद्ध सरोवर भी कहा जाता है। यहां पर एक शानदार पार्क भी है, जिसके अंदर रंग बिरंगी तितलियां एवं रंग-बिरंगे फूलों की मनमोहक सुगंध वातावरण को बहुत ही मनमोहक बना देते हैं। झील के अंदर स्वामी विवेकानंद जी की एक शानदार मूर्ति बनी हुई है। रात के अंधेरे के अंदर यह मूर्ति शानदार दृश्य प्रदर्शित करती है, जिसका दृश्य बहुत ही शानदार होता है। 


घटारानी झरना

रायपुर से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राकृतिक झरना है। यह स्थान रायपुर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां पर गर्मियों के अंदर बहुत ही तादाद में पर्यटक ठंडे ठंडे पानी में नहाने के लिए आते हैं। 


महामाया मंदिर

रायपुर की पुरानी बस्ती के अंदर महामाया मंदिर स्थित है। जो वर्तमान के रायपुर के रेलवे स्टेशन से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। महामाया मंदिर लगभग 900 साल पुराना मंदिर है। बहुत ही पुराना धार्मिक स्थल होने की वजह से यहां पर पर्यटक लाखों की संख्या में प्रतिवर्ष आते हैं। 


गांधी उद्यान पार्क

गांधी उद्यान के अंदर रंग-बिरंगे फूल, हरी भरी घास, विभिन्न प्रकार के पक्षी एवं पौधे जिनमें बीच प्राकृतिक का आनंद एवं बिल्कुल शांत वातावरण होता है। यहां पर एक पिकनिक स्पॉट भी है, जहां पर आप अपने फैमिली और बच्चों के साथ इस उद्यान के अंदर घूमने के लिए आ सकते हैं।


हत्केश्वर महादेव मंदिर

भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर रायपुर से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मंदिर बहुत ही पुराना है, 1402 ई के अंदर बना हुआ है। राजा ब्रह्मदेव के शासनकाल के दौरान हजीराज नाइक ने यह मंदिर बनवाया था। यह मंदिर बहुत ही शानदार और सुंदर है। 


नंदनवन जंगल सफारी

नंद नावां जंगल सफारी स्थल रायपुर से 35 किलोमीटर की दूरी पर, नया रायपुर के 39 सेक्टर के अंदर स्थित है। इस जंगल सफारी के अंदर आपको विभिन्न प्रकार के पशुओं के साथ-साथ, देसी एवं विदेशी नस्ल के विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी देखने को मिलेंगे। यह सफारी स्थल 800 एकड़ की भूमि के अंदर फैला हुआ है। नंदनवन जंगल सफारी के अंदर 130 एकड़ का शानदार जल से भी बना हुआ है। 


रायपुर के प्रसिद्ध व्यंजन 

रायपुर अपनी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ, यहां के अपने प्रसिद्ध व्यंजनों के लिए भी प्रसिद्ध है। आईए जानते हैं रायपुर के विभिन्न प्रसिद्ध व्यंजन: 


फरा

फरा एक मोमोज की तरह दिखने वाला व्यंजन है, जो रायपुर का आम एवं प्रसिद्ध व्यंजन है। इस व्यंजन को बनाने के लिए चावल के आटे का प्रयोग लिया जाता है। फरा को बनाने के लिए उड़ दाल एवं उसके साथ विभिन्न प्रकार के मसाले के साथ बनाया जाता है। तथा चावल के आटे में गोल-गोल छोटे बॉल्स बनाए जाते हैं, और उसे फिर स्टाफ किया जाता है, मोमोज की तरह।

फिर इस व्यंजन को घी और गोभी की सब्जी के साथ खाया जाता है। फरा को खाने के लिए मोमोज की हरी एवं तीखी चटपटी चटनी का भी उपयोग लिया जाता है। 


मुथिया

मुखिया एक रायपुर का प्रसिद्ध पकोड़े टाइप का व्यंजन है। इसे चावल के आटे से बनाया जाता है। विभिन्न प्रकार के मसाले मिलाकर फिर तेल में तलकर बनाते हैं। मुथिया को चाय के साथ खाया जाता है सुबह और शाम के समय। 


खुरमा

रायपुर का सबसे प्रसिद्ध और मशहूर व्यंजन खुरमा है। जो यहां के प्रत्येक रेस्टोरेंट पर आपको मिल जाएगा। खुरमा को बनाने के लिए सेवईयां के साथ दूध का प्रयोग लिया जाता है। इसके अंदर विभिन्न ड्राई फ्रूट भी मिलाए जाते हैं। जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बन जाता है।


चीला

रायपुर के स्थानीय लोगों का लोकप्रिय व्यंजन चिला है। इसके अंदर एक चपाती होती है, बिल्कुल पतली डोसे की तरह। इस चपाती को बनाने के लिए चावल के घोल के साथ उड़द की दाल का आटे का प्रयोग किया जाता है। फिर विभिन्न प्रकार के मसले मिलाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते के समय इस

 व्यंजन को हरी चटनी के साथ खाया जाता है। 


बफौरी

पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय प्रसिद्ध व्यंजन बफौरी है। इस व्यंजन को बनाने के लिए चना दाल के आटे के साथ, विभिन्न मसाले और सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है। यह व्यंजन स्वाद के अंदर बहुत ही लाजवाब बनता है। यहां के स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने वाले पर्यटक भी खूब चाव से इस व्यंजन को कहते हैं। 


साबूदाने की खिचड़ी

रायपुर के साबूदाने की खिचड़ी बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिए साबूदाने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है। विभिन्न प्रकार के मसाले भी मिलाए जाते हैं। जिससे इसका स्वाद बहुत ही अधिक बन जाता है। 


आमत

आमत एक प्रकार का सांबर है, जो छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है। इस व्यंजन को बनाने के लिए अदरक लहसुन एवं इसके साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों को मिकस किया जाता है। इस व्यंजन को बनाने के लिए बांस की लड़कियों का प्रयोग किया जाता है। बनाने का तरीका बहुत ही परंपरागत होता है। जिससे इसका स्वाद बहुत ही शानदार होता है। 


बर्रा

यह एक प्रकार का उड़द की दाल से बनाए जाने वाला पकड़ा है। उड़द की दाल को भिगोकर रात भर के लिए पानी के अंदर छोड़ दिया जाता है। फिर सुबह इसे पीसकर इसके अंदर विभिन्न प्रकार के मसाले मिलाकर पकोड़े बनाए जाते हैं। इन पकोड़ों को टमाटर एवं इमली की चटनी के साथ खाया जाता है। यह यहां का एक विशेष प्रकार का स्ट्रीट फूड भी है, जो रायपुर के अंदर आपको विभिन्न जगह मिल जाएगा। 


रायपुर की यात्रा का उपयुक्त समय 

रायपुर के अंदर आप साल भर में किसी भी समय जा सकते हैं। लेकिन अक्टूबर महीने से लेकर मार्च महीने तक यहां पर ज्यादा पर्यटक आते हैं। इस समय यहां पर तापमान भी कम रहता है। इसीलिए यह समय पर्यटकों के लिए उपयुक्त समय है। 


रायपुर की यात्रा कैसे करें 

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी है। यह शहर हवाई मार्ग, सड़क मार्ग और रेल मार्ग द्वारा देश के विभिन्न शहरों से जुड़ा हुआ है। 

देश के विभिन्न बड़े शहरों से रायपुर के लिए आपको सीधी बस की सेवा मिल जाएगी। यहां पर आने के लिए आपको निजी एवं सार्वजनिक वाहन दोनों की भी सुविधा उपलब्ध है। 


रायपुर के अंदर छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा जंक्शन है। इसलिए आपको देश के विभिन्न शहरों से रेल की सुविधा जाएगी। 


रायपुर के अंदर छत्तीसगढ़ राज्य का इंटरनेशनल हवाई अड्डा है। रायपुर आने के लिए आपको देश के बड़े शहरों से डायरेक्ट हवाई यात्रा की सुविधा मिल जाएगी।


रायपुर के अंदर घूमने के लिए आप यहां पर होटल के आसपास दुकान होती हैं। या फिर रेलवे स्टेशन के आसपास दुकान होती है। वहां पर आपको किराए पर बाइक, रिक्शा या कार की सुविधा मिल जाती है। 

इसके अलावा टूरिस्ट बस की भी सुविधा उपलब्ध है। जिसके माध्यम से भी आप रायपुर का भ्रमण कर सकते हैं।



रायपुर में ठहरने की व्यवस्था 

रायपुर एक प्रसिद्ध और बड़ा शहर है। यहां पर आपको ठहरने के लिए विभिन्न प्रकार की होटल की भी सुविधा उपलब्ध है, जहां आपको सस्ते प्राइस में मिल जाएंगे।

ऑनलाइन द्वारा भी आप होटल को बुक कर सकते हैं। 



निष्कर्ष

आज का लेख रायपुर के अंदर घूमने की स्थान के बारे में, इस लेख में हमने विस्तृत रूप से आपको जानकारी प्रदान की है। यह लेख आपको कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। इस लेख को आप अपने व्हाट्सएप, टेलीग्राम आदि सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !